मानक से बड़ी दुकानों पर लाइसेंस निरस्तीकरण की सख्त चेतावनी
बांदा, के एस दुबे । आगामी दीपावली त्योहार के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक बांदा ने जीआईसी ग्राउंड स्थित पटाखा मंडी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा मानकों, अग्निशमन यंत्रों और दुकानों के आकार का जायजा लिया तथा दुकानदारों को शासन के नियमों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट दिनेश चंद्र ने जीआईसी ग्राउंड पटाखा मंडी में सभी पटाखा व्यवसायियों को कड़े शब्दों में हिदायत दी। उन्होंने स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए कहा कि किसी भी दुकानदार की दुकान 12Û15 फीट के निर्धारित आकार से बड़ी या
आगे नहीं होनी चाहिए। यदि निरीक्षण के दौरान किसी भी व्यवसायी की दुकान तय मानक से बड़ी पाई गई, तो उसका पटाखा लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया जाएगा। प्रशासनिक अधिकारियों ने मंडी परिसर में पानी की व्यवस्था, बालू की बाल्टियां, अग्निशमन की गाड़ियों की तैनाती और दुकानों के बीच उचित दूरी की स्थिति को भी देखा। प्रशासन द्वारा दिए गए इन कड़े निर्देशों के बाद अब देखना यह होगा कि पटाखा विक्रेता इन नियमों का कितनी मुस्तैदी से पालन करते हैं या प्रशासन को सख्त कदम उठाने पड़ते हैं।


No comments:
Post a Comment