चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि : जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) शिवरामपुर में शनिवार को एसआरजी और एआरपी की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। प्राचार्य बीके शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में अक्टूबर माह के दौरान डायट मेंटर्स, स्टेट रिसोर्स ग्रुप (एसआरजी) और एकेडमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) की ओर से किए गए सहयोगात्मक पर्यवेक्षण की समीक्षा की गई। साथ ही नवंबर माह की कार्ययोजना तैयार करने पर चर्चा हुई। बैठक में निपुण आकलन की तैयारी, मिडलाइन आकलन और परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण-2027 को लेकर रणनीति बनाई गई। ब्लॉकों को निपुण बनाने के लिए विद्यालयवार प्रगति की समीक्षा और निपुण तालिका अद्यतन करने के निर्देशों पर विचार किया गया। निपुण लक्ष्य ऐप पर आकलन की स्थिति भी देखी गई। इसके अलावा गणित ओलंपियाड और गणित प्रदर्शनी के आयोजन तथा उनके प्रचार-प्रसार पर चर्चा हुई। शिक्षक संकुल बैठकों को प्रभावी बनाने,
डीसीएफ भरने, एफएलएन प्रशिक्षण प्राप्त शिक्षकों के मानदेय भुगतान और कक्षा शिक्षण में शिक्षण सामग्री के उपयोग की समीक्षा की गई। शिक्षण योजनाओं के अनुसार पढ़ाई, मासिक पाठ्यक्रम पूरा कराने, अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) और विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) की बैठकों के आयोजन पर भी जोर दिया गया। बैठक में आईगॉट कर्मयोगी पोर्टल पर प्रशिक्षण, विद्यालयों में इको क्लब फॉर मिशन लाइफ का गठन, आईसीटी और स्मार्ट क्लास के प्रभावी उपयोग तथा पोर्टल पर सूचनाएं अपलोड करने की स्थिति पर भी विचार-विमर्श हुआ। अंत में प्राचार्य बीके शर्मा ने एसआरजी, एआरपी, डायट मेंटर्स और सहयोगी कर्मचारियों को दीपावली का उपहार देकर पर्व की शुभकामनाएं दीं।


No comments:
Post a Comment