एक माह से नहीं बनाई गई पाइपलाइन, बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे ग्रामीण - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, November 10, 2026

एक माह से नहीं बनाई गई पाइपलाइन, बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे ग्रामीण

 जल संस्थान की लापरवाही से ग्रामीण परेशान, एक महीने से सड़क पर पड़ी पाइपलाइन बनी हादसों का कारण

कीचड़ भरे रास्ते में आए दिन हो रहे हादसे

बांदा, के एस दुबे । जसपुरा विकासखंड की ग्राम पंचायत गड़रिया के रायपुरा गांव स्थित रहुनिया में जल संस्थान की लापरवाही ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। यहां पिछले करीब एक महीने से पाइपलाइन सड़क पर ही पड़ी हुई है। पाइपलाइन बिछाने का कार्य अधूरा छोड़ दिए जाने से ग्रामीणों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, रास्ते में पानी भरने और कीचड़ होने से आए दिन लोग हादसों का शिकार हो रहे हैं। ग्रामीण मनोज यादव और अजय  ने बताया कि पाइपलाइन का कार्य अधूरा पड़ा है। इस संबंध में कई बार संबंधित विभाग से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों का कहना है कि रास्ते में पानी भरने से आवागमन मुश्किल हो गया है। विशेषकर दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जल संस्थान के जिम्मेदार अधिकारी


शिकायतों को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। लोगों को पीने के पानी के लिए बूंद-बूंद तरसना पड़ रहा है और दूसरी ओर रास्ते में फैली कीचड़ दुर्घटनाओं को न्योता दे रही है। ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि समय रहते पाइपलाइन का कार्य पूरा नहीं कराया गया और जलभराव की समस्या दूर नहीं हुई तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने जिला प्रशासन और जल संस्थान के अधिकारियों से जल्द से जल्द पाइपलाइन बिछवाने तथा रास्ते को दुरुस्त कराने की मांग की है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages