सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी की मौजूदगी में पत्रकारों का भी हुआ सम्मान, दीपावली एवं भैया दूज की दी शुभकामनाएं
बांदा, के एस दुबे । दीपावली के पावन पर्व पर शहर के कंचन पुरवा स्थित काली देवी मंदिर परिसर में दीपावली उपहार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता श्याम मोहन धुरिया ने सैकड़ों बच्चों को मिठाई, पटाखे और उपहार किट वितरित किए। उपहार पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली। इस दौरान कार्यक्रम में पहुंचे पत्रकारों का भी सम्मान किया गया। पत्रकारों को मिठाई खिलाकर दीपावली एवं भैया दूज की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम के माध्यम से दीपावली की
खुशियां जरूरतमंदों और बच्चों के साथ साझा करने के साथ ही आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया गया। आयोजकों ने कहा कि त्योहारों की असली खुशी दूसरों के चेहरों पर मुस्कान लाने में है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, बच्चे एवं पत्रकार साथी मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment