सिंहपुर में हुआ आरआरसी सेन्टर का उद्घाटन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, September 4, 2023

सिंहपुर में हुआ आरआरसी सेन्टर का उद्घाटन

बांदा, के एस दुबे । बिसण्डा ब्लाक के ग्राम पंचायत सिंहपुर में आरआरसी सेन्टर का उदघाटन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें बतौर मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा वन्दना गुप्ता ने गोष्ठी को संबोधित किया। उन्होंने स्वच्छता अभियान के बारे में बताया कि हम सबको अपने आस पास साफ सफाई रखनी चाहिए। क्योंकि साफ सफाई न होने से बीमारियां फैलती हैं। वहीं गोष्ठी को संबोधित करने के बाद आरआरसी सेन्टर का फीता काट कर उदघाटन किया। कूड़ा वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान राममिलन

कूड़ा कलेक्शन वाहनों को हरी झंडी दिखातीं भाजपा नेत्री

शिवहरे ने की। पूर्व चेयरमैन विनोद जैन, एडीओ पंचायत सुनील कुमार यादव, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष राजाबाबू चतुर्वेदी, भाजपा मंडल संयोजक नीरज कबीर, मंडल मंत्री विकास सिंह, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष वर्षा गौतम, हरिओम गुप्ता, पंचायत सचिव अजीत कुशवाहा, आलिम खान व वार्ड सदस्य क्षेत्र पंचायत सदस्य, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं व सभी ग्राम वासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शशिकांत त्रिपाठी ने किया। ग्राम प्रधान राममिलन शिवहरे ने आभार जताया। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages