दीपावली से पूर्व 30 अक्टूबर तक सभी कर्मचारियों का वेतन भुगतान करने का आदेश जारी - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, October 21, 2024

दीपावली से पूर्व 30 अक्टूबर तक सभी कर्मचारियों का वेतन भुगतान करने का आदेश जारी

कानपुर, संवाददाता -  उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ की मांग पर सरकार व शासन द्वारा दीपावली से पूर्व 30 अक्टूबर तक सभी कर्मचारियों का वेतन भुगतान करने का आदेश जारी किया गया है। जिसको लेकर महासंघ द्वारा प्रदेश के  मुख्यमंत्री  का महासंघ के लाखों कर्मचारियों द्वारा आभार व्यक्त किया गया है। महासंघ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रमाकांत मिश्रा ने बताया कि उनके एवं मुन्ना हजारिया द्वारा नगर आयुक्त महोदय एवं मुख्य


वित्त लेखा अधिकारी से पूर्व में ही दीपावली के पहले भुगतान किए जाने की मांग ज्ञापन द्वारा की गई थी  जिस पर  कर्मचारियों को वेतन भुगतान का आदेश भी कर दिया गया था। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही दीपावली के पहले आउटसोर्सिंग, संविदा, नियमित, कर्मचारियों को वेतन भुगतान एवं पेंशनर्स कर्मचारियों को पेंशन भुगतान की मांग भी की गई है जिससे कर्मचारियों के महत्वपूर्ण त्यौहार में किसी प्रकार की परेशानी व दिक्कत ना आये।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages