चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के निर्देश पर वांछित/वारंटी की गिरफ्तारी को जारी अभियान में पुलिस ने दो वांछित व एक वारंटी को गिरफ्तार किया। रविवार को भरतकूप थाने के दरोगा राहुल पाण्डेय ने सिपाही अखिलेश तोमर के साथ पॉक्सो एक्ट के वांछित विनय सिंह पुत्र रामराज सिंह रम्पुरवा को गिरफ्तार किया।
![]() |
| पुलिस गिरफ्त में वांछित। |
इसी क्रम में चैकी प्रभारी सरैंया श्यामदेव सिंह ने सिपाही मनोज कुमार व राजमंगल बिन्द के साथ वांछित प्रकाश यादव पुत्र भूरा गढ़चपा मानिकपुर को गिरफ्तार किया। वहीं सरधुवा थाने के दरोगा शिवमणि मिश्रा ने सिपाही शक्ति सिंह के साथ वारंटी बक्का पुत्र बाबूलाल केवट नन्ही का डेरा मजरा बरद्वारा को गिरफ्तार किया।


No comments:
Post a Comment