श्रद्धा के अद्भुद सैलाब ने तोड़ दिए सारे रिकार्ड - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, January 18, 2026

श्रद्धा के अद्भुद सैलाब ने तोड़ दिए सारे रिकार्ड

बाँदा, के एस दुबे  : शहर के मवई बाईपास चौराहे पर चल रही हनुमंत कथा के तीसरे दिन पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने हनुमान जी के जीवन प्रसंगों और उनकी अटूट रामभक्ति का जीवंत वर्णन कुछ इस तरह किया कि मौजूद लाखों भक्त भाव विभोर होकर जय श्री राम के जयकारे लगाने लगे। अयोध्या के हनुमान गढ़ी से पधारे संत राजूदास जी महाराज, योगी सत्यनाथ की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ा दिया। तीसरा दिन विशेष दिन रहा। जहां दिव्य दरबार महाराज जी द्वारा लगाया गया। कार्यक्रम में आस्था और विश्वास का विशाल संगम नजर आया। अपने दिव्य


दरबार में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर महाराज धीरेंद्र शास्त्री ने मंत्र चिकित्सा के माध्यम से सैकड़ों भक्तों की व्याधियों का निवारण किया। महाराज जी ने जब भक्तों को बिना बताए उनकी समस्याओं को पर्चों पर उकेरा तो उनकी सिद्धियों को देखकर लोग नतमस्तक हो गए। अनेक पीड़ितों ने अपनी पीड़ा से मुक्ति का अनुभव भी किया। दिव्य दरबार के दौरान सकारात्मक और चमत्कारिक ऊर्जा पूरी तरह व्याप्त रही। दिव्य दरबार के दौरान लोगों का जो सैलाब उमड़ा उसने पिछले दो दिन के सारे रिकर्डों कोे ध्वस्त कर दिया और समूचा वातावरण भक्तिभाव में



डूबा रहा। इस भव्य आध्यात्मिक संगम में क्षेत्र की कई प्रमुख हस्तियां उपस्थित रही, जिनमें जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल, मानिकपुर के पूर्व विधायक आनंद शुक्ला, पूर्व प्रत्याशी मयंक द्विवेदी, महानगर प्रचारक सक्षम, बबेरू चेयरमैन विवेकानंद गुप्ता, पूर्व चेयरमैन विनोद जैन के अलावा भारी संख्या में गणमान्य रामभक्तों की मौजूदगी रही।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages