नवनियुक्त अधिकारियों व कर्मचारियों को बांटे नियुक्ति पत्र - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, October 24, 2024

नवनियुक्त अधिकारियों व कर्मचारियों को बांटे नियुक्ति पत्र

अपने दायित्वों का निर्वहन जिम्मेदारी व निष्ठा से करने का आहवान 

फतेहपुर, मो. शमशाद । उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत 1,526 ग्राम पंचायत अधिकारी, 360 ग्राम विकास अधिकारी (समाज कल्याण) एवं 64 समाज कल्याण पर्यवेक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में किया। जिसका सजीव प्रसारण का जनपद में विधायक खागा कृष्णा पासवान, विधायक जहानाबाद राजेन्द्र सिंह पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल, जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह, मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना सहित अन्य संबंधित अधिकारियों एवं नवचयनित अभ्यर्थियों ने कलेक्ट्रेट महात्मा गॉंधी सभागार में देखा और सुना। 

नवनियुक्त अधिकारियों व कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र वितरित करते जनप्रतिनिधि व अधिकारी।

स्थानीय स्तर पर भी नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जनप्रतिनिधियों व जिलाधिकारी ने 37 ग्राम पंचायत अधिकारी, तीन ग्राम विकास अधिकारी (समाज कल्याण), एक पर्यवेक्षक समाज कल्याण को नियुक्ति पत्र वितरित किया। विधायक खागा कृष्णा पासवान ने नवचयनित ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी (समाज कल्याण), पर्यवेक्षक समाज कल्याण को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के दिशा निर्देशन में निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत सभी का चयन किया गया है। अपने दायित्वो का निर्वहन जिम्मेदारी व निष्ठा से कार्य करें। जहानाबाद विधायक ने भी नवचयनित उक्त अधिकारियों/कर्मचारियों को बधाई दी। जिलाधिकारी ने नव चयनित ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी (समाज कल्याण), पर्यवेक्षक समाज कल्याण को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आपके जीवन में आज खुशहाली का दिन है, अपने-अपने दायित्यो का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी के साथ करे। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं नवचयनित अभ्यर्थी आदि उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages