गणेश महोत्सव के मौके पर किया जा रहा आयोजन
बांदा, के एस दुबे । गुरुकुल कथक साधना केंद्र की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम "रामायणम्" कथक नृत्य नाटिका का आयोजन किया गया। 11 दिवसीय गणेश महोत्सव का जल शक्ति राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार रामकेश निषाद ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। गणेश भवन अलीगंज में गणेश जी की मूर्ति स्थापना के साथ गणेश महोत्सव की शुरुवात की गई। तृतीय दिवस पर गुरुकुल कथक साधना केंद्र के कलाकारों ने अनुपमा त्रिपाठी के निर्देशन में कथक नृत्य शैली द्वारा रामायणम् नृत्य नाटिका का भव्य भव्य मंचन किया गया , जिसमें भगवान् राम की
![]() |
| नाटिका का मंचन करते हुए कलाकार। |
वन यात्रा, सीता हरण,रावण वध को प्रस्तुत किया गया।कार्यक्रम का संचालन आयुषी त्रिपाठी द्वारा किया किया गया। नूतन बाल समाज के संरक्षक अशोक त्रिपाठी जीतू ,ज्योत्सना पुरवार व अशोक अवस्थी, द्वारा गुरुकुल निदेशिका को धार्मिक पटका, मान पत्र एवं भगवान् गणेश की प्रतिमा से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अतुल तिवारी ( विश्व हिंदू परिषद),शिवम् पांडे (विद्यार्थी परिषद), विजय ओमर, निखिल सक्सेना, प्रमोदिनी अवस्थी,रीता गुप्ता, साधना त्रिपाठी,राजेश त्रिपाठी,रोहन सिन्हा,श्याम निगम, सचिन चतुर्वेदी,सुनील त्रिपाठी, संजय काकोनिया,लक्ष्मी द्विवेदी, रेखा निगम सहित सैकडों दर्शक उपस्थित रहे।


Bahut hi achcha Anupama
ReplyDeleteISI tarah aage bhi acche se acche karykram prastuti deti raho
shubhkamnaen