दहेज प्रथा को दी खुली चुनौती
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । सामाजिक बदलाव की मिसाल बनते हुए गुलशन रजा ए मुस्तफा कमेटी कर्वी ने 16 सितंबर को एक और सादगीपूर्ण निकाह का आयोजन किया। इस आयोजन में गरीब परिवारों के मो आमिर खान पुत्र जनाब तस्लीम खां (ग्राम सिकउहला, बांदा) का निकाह सानिया पुत्री जनाब हनीफ खां (ग्राम मढवारा, थाना बदौसा, बांदा) से संपन्न हुआ। कमेटी वर्ष 2014 से इस अनूठी परंपरा को निभा रही है, जिसका उद्देश्य दहेज प्रथा की कुरीतियों और अनावश्यक खर्च की बेड़ियों को तोड़ना है। अध्यक्ष हाजी रज्जन अली के मार्गदर्शन में हुए इस कार्यक्रम में हाजी
![]() |
| कमेटी की देख रेख में सादगी से नव दंपति का निकाह कराते हाजी रज्जन अली |
अब्दुल जलील, हाजी अफसर उल्ला खां, मुश्ताक अहमद खां, हबीब भाई, हफीज भाई, छुटकू भाई, हाजी अख्तर फराज, गुलाब खां, अल्ला रखु वैध सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। निकाह जनाब काजी तौफीक रजा, देश इमाम कोल गदहियां द्वारा संपन्न कराया गया। कार्यक्रम की सादगी ने एक स्पष्ट संदेश दिया कि रिश्तों की नींव विश्वास और परंपरा से बनती है, न कि दहेज और दिखावे की चकाचौंध से।


Jab apne ghar me shadi aati hai to fir kyu dahej lete aur dete hai wo bhi band hona chahiye
ReplyDelete