धूमधाम से मनाया गया जन्मोत्सव
जनसत्ता दल का शक्ति प्रदर्शन
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । मंदाकिनी किनारे स्थित मंदाकिनी पैलेस शनिवार को वफादारी और उत्सव का संगम बन गया, जब जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के सुप्रीमो महाराजा कुंवर रघुराज प्रताप सिंह राजा भइया का 56वां जन्मोत्सव पूरे जोश और उमंग के साथ मनाया गया। जिलाध्यक्ष कुनाल प्रताप सिंह के नेतृत्व में जुटे सैकड़ों पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने राजा भइया अमर रहें के नारों से माहौल गुंजायमान कर दिया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य अरुण सिंह बघेल उर्फ मिंटू सिंह, आयुष सिंह, शांतनु सिंह, विवेक सिंह, केशव शुक्ला, कपिल चतुर्वेदी, अमित शुक्ला,
![]() |
| राजा भइया का जन्म दिन मनाते कार्यकर्तागण |
अजय पटेल, नंदू पटेल, शिवम सिंह, वैभव सिंह सहित कई जनसत्ता समर्थक मौजूद रहे। सभी ने प्रभु कामतानाथ जी से महाराजा राजा भइया के दीर्घायु, यशस्वी जीवन और निरंतर जनसेवा की सफलता की कामना की। समारोह में चित्रकूट की राजनीति में जनसत्ता दल के बढ़ते जनाधार की झलक साफ दिखी।


No comments:
Post a Comment