संयुक्त परिवार राष्ट्र के संस्कारी और सशक्त नागरिकों की नींव - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, December 8, 2025

संयुक्त परिवार राष्ट्र के संस्कारी और सशक्त नागरिकों की नींव

 सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम ने मुख्य वक्ता ने किया संबोधन

सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज केन पथ में हुआ आयोजन

बांदा, के एस दुबे । विद्या भारती की योजनानुसार सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कालेज केन पथ में सोमवार को सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन हुआ। प्रधानाचार्या अमिता सिंह (सप्तशक्ति संगम की जिला संयोजिका) ने अतिथियों का परिचय कराते हुए श्रीफल व अंगवस्त्र देकर सम्मानित कराया। स्वागत के पश्चात अमिता सिंह ने प्रस्ताविकी रखी । मुख्य वक्ता निधि द्विवेदी (सप्तशक्ति संगम की क्षेत्रीय संयोजिका) ने अपने उद्बोधन में कुटुम्ब प्रबोधन पर विचार रखते हुए कहा कि संयुक्त परिवार राष्ट्र के संस्कारी और सशक्त नागरिकों को

कार्यक्रम को संबोधित करतीं वक्ता।

नींव रखते हैं। उन्होंने माताओं को स्व का बोध कराया एवं बच्चों के विकास में वेश -भूषा भाषा, भोजन,भजन भ्रमण पर ध्यान देने और अपनी मातृभाषा को सम्मान देने को प्रेरित किया। अर्चना भारती ने नारी को समाज का निर्माता बताया। उन्होंने कहा कि भारत के उत्थान में नारी शक्ति का विशेष योगदान है। वह अपने प्रत्येक दायित्व को चाहे
कार्यक्रम में मौजूद शिक्षक व अन्य।

वह आपरेशन सिन्दूर हो या गृहिणी के कर्तव्य, पूरी निष्ठा के साथ निभाती है। प्रश्नोत्तरी के माध्यम से माताओं को ज्ञानात्मक पक्ष का बोध कराया। प्रेरणादायी महिलाओं की भूमिका को विद्यालय की बहनों द्वारा प्रस्तुति दी गई। विशिष्ट माताओं में श्रीमती रानी देवी एवं डॉ आशा सिंह को समाज में उत्कृष्ट योगदान हेतु सम्मानित किया गया। अंजना अवस्थी सप्तशक्ति संगम की अध्यक्षा ने भी संबोधन किया। गायत्री सिंह जी (सप्तशक्ति संगम कानपुर प्रांत
सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे।

की सदस्य) ने समस्त अतिथियों व मातृशक्ति का आभार व्यक्त करते हुए संकल्प दिलाया। प्रांतीय संयोजिका प्रियंका श्रीवास्तव व संगठन मंत्री रजनीश पाठक की इस कार्यक्रम में गरिमामयी उपस्थिति रही।कार्यक्रम में लगभग 250 मातृशक्ति व विद्यालय की समस्त आचार्या उपस्थित रहीं।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages