महिलाओं व छात्राओं को दिए सुरक्षा के टिप्स, किया जागरुक - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, December 4, 2025

महिलाओं व छात्राओं को दिए सुरक्षा के टिप्स, किया जागरुक

जनपद के सभी थानों की मिशन शक्ति टीम ने आयोजित किए कार्यक्रम

बांदा, के एस दुबे । शासन द्वारा महिला सुरक्षा एवं सशक्तीकरण के लिए संचालित मिशन शक्ति फेज-5 अभियान के क्रम में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में मिशन शक्ति टीम द्वारा कस्बों, बाजारों एवं ग्राम सचिवालय आदि में सघन जागरुकता अभियान चलाया गया, जिसमें बालिकाओं/महिलाओं, महिलाओं व छात्राओं को शासन की विभिन्न लाभकारी योजनाओं एवं साइबर अपराधों के बारे में जानकारी दी गई। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में मिशन शक्ति फेज-5 अभियान के क्रम में गुरूवार को सघन जागरुकता अभियान चलाया गया, जिसमें बाजारों, ग्राम सचिवालय व कस्बा आदि में बालिकाओं, महिलाओं व छात्रों को एकत्रित कर

साइबर अपराधों के बारे में जानकारीदेते पुलिस कर्मी।

तथा चौपाल लगाकर पंपलेट वितरित कर शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रमों, कानूनों व साइबर अपराधों के बारे में विविध जानकारी दी गई। उन्हें मुख्यमंत्री हेल्पालाइन-1076, वीमेन हेल्पलाइन-1090, चाइल्ड केयर हेल्पलाइन, आपाताकालीन पुलिस सेवा- डायल यूपी 112 जैसी महत्वपूर्ण सेवाओं के बारे में जानकारी देकर शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही वर्तमान में हो रहे साइबर अपराधों के तरीकों व उनसे बचने के उपायों के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई। मिशन शक्ति 5.0 जागरुकता अभियान के क्रम में थाना कोतवाली देहात की मिशन शक्ति टीम द्वारा ग्राम बिल्वई में, थाना चिल्ला की मिशन शक्ति टीम द्वारा छात्राओं को उच्च प्राथमिक विद्यालय में, थाना फतेहगंज की मिशन शक्ति टीम द्वारा बालिकाओं व महिलाओं को आर्यवर्त बैंक में मिशन शक्ति 5.0 के तहत वृहद रुप से जागरुकता अभियान चलाकर महिलाओं, बालिकाओं व छात्राओं को जागरुक किया गया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages