फाइलेरिया उन्मूलन से संबंधित व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाये
फतेहपुर, मो. शमशाद । राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत फायलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम ब्लॉक बहुआ से संबंधित जनपद स्तर पर डिस्ट्रिक्ट ओटीटी कार्यशाला का आयोजन जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में सम्पन्न हुआ। फायलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम अभियान 10 फरवरी से 28 फरवरी तक चलेगा। अभियान को सफल बनाने के लिए बहुआ ब्लॉक का माइक्रोप्लान बनाते हुए संबंधित विभागों से समन्वय बनाते हुए अभियान से संबंधित दिए गए। दायित्वों का पत्राचार कर सभी गतिविधियों को कराए और निर्धारित प्रोफार्मा में विभागों द्वारा किए गए कार्यों की रिपोर्ट से अवगत कराए। उन्होंने कहा कि फायलेरिया से बचाव हेतु विभिन्न माध्यमों से वृहद प्रचार प्रसार कराया जाय ताकि लोग जागरूक हो और दी जाने वाली दवाओं का
![]() |
| बैठक में भाग लेते डीएम रविन्द्र सिंह व अन्य। |
शत प्रतिशत सेवन कर फायलेरिया जैसी बीमारी से बच सके। उन्होंने कहा ग्रामीण/नगर क्षेत्रों में मुनादी कराए साथ ही ग्राम प्रधान, पार्षद, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, आशा आदि के माध्यम से नागरिकों को फायलेरिया से बचाव हेतु दवा सेवन के लिए प्रेरित किया जाय साथ आबादी के पास स्थित पानी के सभी श्रोतों को मच्छरमुक्त किया जाय और साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाय। उन्होंने कहा कि फायलेरिया उन्मूलन के सम्बन्ध में विद्यालयों में प्रचार प्रसार करते हुए मानक के अनुरूप दवा खिलाई जाय एवं इसका इसका विशेष ध्यान रखे कि यूपी बोर्ड परीक्षा के पहले माध्यमिक विद्यालयों में फाइलेरिया उन्मूलन की दवा का सेवन करा दिया जाय। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 राजीव नयन गिरी, जिला मलेरिया अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी सहित संबंधित उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment