सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर बामदेवेश्वर शिव का किया रुद्राभिषेक - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, January 10, 2026

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर बामदेवेश्वर शिव का किया रुद्राभिषेक

सोमनाथ मंदिर पर हुए आक्रमण के एक हजार वर्ष पूरे होने पर हुआ भव्य आयोजन

बांदा, के एस दुबे । शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर सोमनाथ मंदिर पर हुए आक्रमण के एक हजार वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा ने शनिवार को सोमनाथ स्वाभिमान पर्व धूमधाम से मनाया। मुख्य आयोजन शहर के कैलाशपुरी स्थित बामदेश्वर महादेव मंदिर में हुआ। नगर पालिका परिषद चेयरमैन मालती गुप्ता बासू, भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत, जगराम सिंह समेत सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बामदेश्वर महादेव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना करते हुए शिवलिंग का रुद्राभिषेक किया। सभी ने अपने सनातनी इतिहास, आस्था और आत्मसम्मान का स्मरण

बामदेवेश्वर शिव का रुद्राभिषेक के बाद माल्यार्पण करते भाजपा नेता।

करते हुए आगे बढ़ने का संकल्प लिया। हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा वातावरण शिवमय नजर आया। नपा चेयरमैन ने कहा कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व हमारी आध्यात्मिक परंपरा का एक सशक्त प्रतीक है। इस पर्व को देश भर में पूरी श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस मौके पर ममता मिश्रा, जागृति वर्मा, संतू गुप्ता, राजेश गुप्ता रज्जन, अनीता शुक्ला, शशि धुरिया, धीरेंद्र सिंह धीरू, प्रेम स्वरुप द्विवेदी, इंद्रजीत राजपूत, दिनेश शुक्ला, राजेश सेन, शनि धुरिया आदि उपस्थित रहे।

शिवालयों में हर-हर महादेव के गूंजे जयकारे

बांदा। सोमनाथ मंदिर पर हमले के एक हजार साल पूरे होने पर आयोजित सोमनाथ स्वाभिमान पर्व की धूम जिले भर में रही। जिले भर के शिवालयों में हर-हर महादेव के जयकारे गूंजे। भाजपाइयों ने शहर के छोटी बाजार झंडा चौराहा स्थित शिव मंदिर, बन्योटा स्थित शिव मंदिर, कटरा स्थित शिव मंदिर में हर-हर महादेव के जयकारों के साथ भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक, दूग्धाभिषेक, बेलपत्र, धतूरा आदि चढ़ाकर विशेष पूजा-अर्चना करते हुए आरती उतारी।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages