विश्व हिन्दू परिषद ने मनाया 55वां स्थापना दिवस - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, August 24, 2019

विश्व हिन्दू परिषद ने मनाया 55वां स्थापना दिवस

बांदा, कृपाशंकर दुबे । शुक्रवार को विश्व हिन्दू परिषद का 55वं स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन होटल तुलसी स्परूप प्रांगण में किया गया। जिसमें विश्व हिन्दू परिषद की स्थापना का मुख्य उद्देश्य, देश, धर्म, संस्कृति की रक्षा के सम्बंध में विचार विमर्श किया गया।
स्थापना दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते विहिप पदाधिकारी 
कार्यक्रम मं मुख्य अतिथि के रूप में विश्व हिन्दू परिषद के प्रान्त मंत्री बीरेन्द्र पाण्डेय एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में कुरसेजा धाम से पधारे महन्त परमेश्वरदास तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला संघ चालक रमाशंकर ने की। मुख्य अतिथि बीरेन्द्र पाण्डेय ने अपने उद्बोधन में कहा कि विश्व हिन्दू परिषद की स्थापना आज से 55 वर्ष पूर्व जन्माष्टमी के दिन मुम्बई स्थित संदीपनी आश्रम में संतो के मार्गदर्शन हिन्दुओं को संगठित करने के लिये की गई थी। विश्व हिन्दू परिषद की स्थापना का मुख्य उद्देश्य देश, धर्म, संस्कृति की रक्षा करना है। कुरसेजा धाम से पधारे संत परमेश्वर ने आये हुये सभी आगन्तुकों को आर्शीवाद दिया। जिलाध्यक्ष चन्द्रमोहन बेदी ने आये हुये मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथियों को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। इस दौरान अशोक त्रिपाठी, अमित सेठ भोलू, राजकुमार, ममता मिश्रा, सुबोधनी, अरविन्द त्रिपाठी, अशोक ओमर, अनिरूद्ध सिंह चंदेल, महेन्द्र धुरिया, विश्राम कुमार, महावीर, भुवेन्द्र, हर्षवर्धन गुप्ता, जय कुमार गुप्ता, मनीष मंगल, सौरभ गुप्ता, मुन्नालाल, जीतू तिवारी, लोटन पहलवान, देवराज राजपूत, शिवकुमार, अनिल, चन्द्रप्रकाश, सचिन चैरसिया सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages