धूम धाम से मनाया बाल कृष्ण ठाकुर जी का जन्मोत्सव - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, August 24, 2019

धूम धाम से मनाया बाल कृष्ण ठाकुर जी का जन्मोत्सव

चंदौली, पड़ाव मोतीलाल गुप्ता -  क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों थानों सहित क्षेत्रवासियों के घर धूमधाम से मनाया बाल कृष्ण ठाकुर जी के जन्मोत्सव के दौरान काफी संख्या में आसपास के लोग मौजूद रहे 12 बजते ही लोगो ने विधि
विधान के साथ व घंटा घड़ियाल के साथ आरती व पूजन किया गया । हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की जैसे गीत गाए गए । मध्य रात्रि को इन आवाजो के साथ पटाखों की आवाज कुछ कम न थी। वहीं  लोगों में 2 दिन के जन्माष्टमी पर्व के होने का भ्रम रहा वही कुछ लोग 23 तारीख को  जन्माष्टमी का पूजन किया तो क्षेत्र के विभिन्न जगहों सहित गंगा घाट स्थित मुण्डमाले वीर बाबा के प्रांगड़ में श्री कृष्ण जन्मास्टमी का आयोजन व भंडारे में प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया जहाँ आस पास के गांव के लोगो ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।24 को भी इस पूजन को किया गया है बताते चलें आज भी क्षेत्र में विभिन्न मंदिरों पर जन्माष्टमी की तैयारियां  जोरों पर है ।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages