कांग्रेस ने की प्रदेश सरकार की बर्खास्तगी मांगी - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, August 12, 2019

कांग्रेस ने की प्रदेश सरकार की बर्खास्तगी मांगी

हमीरपुर, महेश अवस्थी । उत्तर प्रदेश में बिगड़ती कानूनी व्यवस्था , बैंको में उगाही, आर्थिक शेाषण, राजकीय विभागो  में लूट के खिलाफ कांगे्रस कमेटी ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि इस सरकार में
महिला उत्पीड़न की धटनायें बढ़ी हैं। राजकीय विभागों में सत्ता की हनक दिखाकर कर्मचारियों, अधिकारियेां को धमकाया जाता है । किसानों का उत्पीडन लगातार बैंकों द्वारा किया जा रहा है जिससे बुन्देलखण्ड का किसान आत्महत्या करने को मजबूर है । अतिक्रमण के नाम पर छोटे फुटपाथी दुकानदारों को उजाडा जा रहा है। उन्नाव रेप काण्ड के आरोपी द्वारा पीड़ित परिवार को उत्पीड़न करने की आलोचना की जाती है। विधायक अपने को बचाने के लिए सबूतों को नष्ट करने में लगे हैं। इसलिए कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश सरकार की बर्खास्तगी मांग की है। ज्ञापन देने वालों में लक्ष्मीकान्त त्रिपाठी, देवदत्त भार्गव, रामदत्त पाठक, नीलम निषाद, संजय वीर लोधी, दुष्यन्त राजपूत, देवेन्द्र मोहन चौबे, दयाशंकर तिवारी, हिमांशु सैनी, गंगाराम, तनवीर कुरैशी, राघवेन्द्र तिवारी शामिल रहे ।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages