सावन के आखिरी सोमवार को आयोजित हुई भजन संध्या - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, August 13, 2019

सावन के आखिरी सोमवार को आयोजित हुई भजन संध्या

आर्केस्ट्रा गायकों ने भजन प्रस्तुत कर लोगों का किया भरपूर मनोरंजन 
भजनों पर थिरकते कलाकार, शिव तांडव का मनमोहक प्रदर्शन 

बांदा, कृपाशंकर दुबे । सावन माह के आखिरी सोमवार को बामदेवेश्वर मंदिर में भजन संध्या का आयोजन किया गया। आर्केस्ट्रा कलाकारों ने देर रात तक भजन प्रस्तुत करते हुए श्रद्धालुओं का मनोरंजन किया। वहीं शिव और पार्वती की झांकियां प्रस्तुत करने के साथ ही शिव तांडव नृत्य भी प्रस्तुत किया गया। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कलाकारों को पुरस्कृत करते हुए उनकी हौसलाफजाई की। 
 पुरस्कृत करते सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी 
सावन के अंतिम सोमवार को बांबेश्वर मंदिर परिसर में भजन संध्या का आयोजन हुआ। भजन संध्या का आयोजन बांबेश्वर मंदिर समिति ने किया। प्रयागराज व कानपुर से आए गायकों ने एक से बढ़कर एक भगवान शिव, राधा-कृष्ण और देवी गीतों पर आधारित भजन और गीत प्रस्तुत किए। प्रयागराज से आए गायक मनोज गुप्ता ने ‘बम भेले-बम भेले बम’ के गीत पर श्रद्धालु झूम उठे। स्थानीय गायक पंकज रावत ने ‘मेरा भेला है भंडारी, करे नंदी की सवारी’ के गीत पर श्रद्धालु भक्ति-भाव में सराबोर हो गए। कानपुर की गायिका बुलबुल ने ‘मन मेरा मंदिर, शिव मेरी पूजा’ गीत गाया। स्थानीय गायक अभिषेक मिश्रा ने ‘भेले ओ भेले’ गीत गाकर जमकर तालियां बटोरी। नटराज (कानपुर) के कलाकारों ने फिल्मी गीतों और भजनों पर कलाकारों ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किए। ‘घड़ी-घड़ी भंगिया न पिसाओ भेला जी’ नृत्य पर कलाकारों के साथ दर्शक भी जमकर नाचे थिरके। इसके पूर्व मुख्य अतिथि सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने पूजा-अर्चना कर भजन संध्या का शुभारंभ किया। बांबेश्वर मंदिर समिति अध्यक्ष आशुतोष दीक्षित ‘वीर’ को सदर विधायक ने सम्मानित किया। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages