बैठक कर दिए निर्देश, शिकायत मिलने पर होगी कार्यवाही
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। जिलाधिकारी शेषमणि पाण्डेय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में अभियोजन, मानीटिरिंग सेल, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, अन्ना प्रथा, कानून व्यवस्था, अवैध खनन, यातायात, वन समस्या संबंधी आदि बिन्दुओं पर अधिकारियो के साथ बैठक सम्पन्न हुई।
जिलाधिकारी ने अभिविहित अधिकारी को निर्देश दिये कि खाद्य पदार्थो की दुकानो पर अभियान चलाकर टीम के साथ छापेमारी की जाये और सप्ताहिक रिपोर्ट उपलब्ध कराये। उन्होने कहा कि पारदर्शिता व ईमानदारी से कार्य करना शुरु करें। किसी प्रकार की लापरवाही नही होनी चाहिये। उन्होने खनिज अधिकारी को निर्देश दिये कि अवैध खनन की शिकायत नही मिलना चाहिये। इसमें संबंधित उप जिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी पुलिस सुनिश्चित करें। कोई बहाना नही चलेगा। कहा कि यदि अवैध खनन की शिकायत प्राप्त होती है तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी को निर्देश दिये कि प्रतिदिन रेंडम चेक करंे। किसी भी दशा में ओवर लोंिडंग नही होना चाहिये। उन्होंने कहा कि विशेष रुप से बच्चों और महिलाओं के अपराध हैं उन पर कठोर कार्यवाही की जाये और गम्भीर अपराध के मामले छूटने न पाये। अपराधी को सजा अवश्य मिलना चाहिये। बैठक में पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार झा, मुख्य विकास अधिकारी डा महेन्द्र कुमार, अपर जिलाधिकारी जीपी सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी कैलास प्रकाश, मुख्य चिकित्साधिकारी डा राजेन्द्र सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक बलवंत चैधरी, उप जिलाधिकारी कर्वी इन्दुप्रकाश, राजापुर अश्विनी कुमार पाण्डेय, मानिकपुर संगमलाल, मऊ रमेश यादव, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
राष्ट्रीय एकता, साम्प्रदायिक सौहार्द की भावना से ओतप्रोत हों कार्यक्रम
चित्रकूट। जिलाधिकारी शेषमणि पाण्डेय की अध्यक्षता में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की 73वीं जयंती मनाने को कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक सम्पन्न हुई।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस आयोजन पूर्व की भांति मनाया जायेगा। प्रातः सात बजे प्रभातफेरी स्कूलों, विद्यालयों के बच्चे जिला विद्यालय निरीक्षक व जिला बेसिक शिक्षाधिकारी के नेतृत्व में निकालेंगें। प्रातः आठ बजे सरकारी व अर्द्धसरकारी भवनों में ध्वजारोहण, राष्ट्रगान तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मानित किया जायेगा। झण्डा अभिवादन के साथ ही राष्ट्रगान का भावपूर्ण गायन हो। राष्ट्रीय एकता, अखण्डता, पंथ-निरपेक्षता एवं साम्प्रदायिक सौहार्द की भावना को बलवती बनाने पर जोर दिया जाये। समस्त शिक्षण संस्थाओं में इस अवसर पर ऐसे कार्यक्रम हों। नौ बजे मलिन बस्ती की सफाई अभियान चलाया जायेगा। स्वास्थ्य मेला का भी आयोजन किया जाये। उन्होंने कहा कि प्रातः 9.30 बजे वन विभाग वृक्षारोपण करेंगा। इसके अलावा विद्यालय, स्कूल, कार्यालय, कलेक्ट्रेट, प्रशासनिक व आवासीय परिसर में वृक्षारोपण किया जायेगा। दस बजे संयुक्त जिला चिकित्सालय में रोगियों के मध्य फल व मिठाई का वितरण, प्रातः 10.30 बजे ताज स्पोर्टिंग क्लब के सौजन्य से पूर्व की भांति स्वतंत्रता दिवस दौड़ पूर्व सांसद के आवास से प्रारम्भ होकर वहीं समाप्त होगी। अपरान्ह एक बजे दृष्टिहीन बालिका विद्यालय शंकर बाजार कर्वी में मुख्य चिकित्साधिकारी व जिला विकलांग कल्याण अधिकारी के द्वारा फल व मिष्ठान का वितरण किया जायेगा। उन्होंने कहा कि झण्डारोहण निर्धारित समय के अनुसार फहराया जाय। कहा कि इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नही होना चाहिये। बैठक में पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार झा, मुख्य विकास अधिकारी डा महेन्द्र कुमार, अपर जिलाधिकारी जीपी सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी कैलाश प्रकाश, मुख्य चिकित्साधिकारी डा राजेन्द्र सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक बलवंत चैधरी, उप जिलाधिकारी कर्वी इन्दुप्रकाश, राजापुर अश्विनी कुमार पाण्डेय, मानिकपुर संगमलाल, मऊ रमेश यादव, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, समाजसेवी पंकज अग्रवाल सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment