चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। हर वर्षों की भांति इस वर्ष भी सावन झूला महोत्सव श्री रधुवीर मंदिर ट्रस्ट जानकीकुण्ड बडी गुफा में धूमधाम से मनाया जा रहा है। संचालन समाजसेवी ऊषा जैन ने किया है। देष के
प्रतिष्ठित कलाकार प्रस्तुतियां दे रहे हैं। सुगम संगीत के मूर्धन्य लल्लूराम शुक्ल, सुप्रसिद्ध मृदंग मार्तण्ड अवधेष कुमार, सुप्रसिद्ध नाल वादक दीनदयाल की टोली ने सावन गीत ने खूब तालियां बटोरी। प्रज्ञाचक्षु लालता प्रसाद के लोकगीत लोगों में चर्चा का विषय बना है। श्री राम संस्कृत महाविद्यालय के बच्चों द्वारा प्रदर्षित झाॅंकियां आकर्षण का केन्द्र रहीं।


No comments:
Post a Comment