विद्युत सामग्री समेत चोर को दबोचा
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। दवा की दुकान में चोरो ने सेंध लगाकर कीमती दवायें व नकदी चुरा लिया। सवेरे जब दुकानदार ने देखा तो होश उड गए। पीड़ित ने पुलिस को चोरी की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल की है। इसके अलावा दिनदहाड़े बाइक चोरी होने पर पीड़ित ने तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।
मुख्यालय से सटे नई दुनिया मोहल्ले के दवा दुकानदार देवेन्द्र कुमार वर्मा पुत्र रामलाल निवासी गोलतालाब ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि बीती रात दुकान बंद कर घर चला गया था। चोरो ने दुकान के पीछे से सेंध कर कीमती दवायें व नकदी चुरा ले गए। सवेरे आठ बजे जैसे ही दुकान खोला तो दीवार में सेध व दवाएं गायब देखा तो होश उड गए। बताया कि लगभग 20 हजार रुपए की दवाए व जनरल स्टोर का सामान, पांच हजार नकदी, नदारद मिली। पीड़ित दुकानदार ने कार्यवाही की मांग की है। इसी क्रम में पुरानी सब्जी मण्डी के पीछे रहने वाले दुकानदार विनोद जैन ने दी तहरीर में कहा कि सोमवार को दोपहर में दुकान से भोजन के लिए घर गया था। बाइक घर के बाहर लाक कर अंदर चला गया। वापस दुकान जाने के लिए बाहर निकला तो बाइक गायब होने पर होश उड गए। मामले की जानकारी 100 डायल पुलिस को दी। पीड़ित ने कार्यवाही की मांग की है। इसके अलावा चर्चा है कि मुख्यालय स्थित धुस मैदान विद्युत वितरण खण्ड कार्यालय के पीछे विद्युत सामग्री चुराने वाले चोर को पकड़कर कब्जे से सामग्री बरामद कर उच्चाधिकारियों को जानकारी दी गई है।


No comments:
Post a Comment