बुन्देलखण्ड किसान यूनियन ने कराया मुंडन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, August 30, 2019

बुन्देलखण्ड किसान यूनियन ने कराया मुंडन

पांचवें दिन भी जारी रहा किसानों का आमरण अनशन 

बांदा, कृपाशंकर दुबे । शुक्रवार को बुन्देलखण्ड किसान यूनियन का आमरण अनशन पांचवे दिन भी जारी रह। पांच दिन बीत जाने के बाद भी भ्रष्टाचारी, रिश्वतखोर बदौसा थानाध्यक्ष आलोक के विरूद्ध एसपी व डीआईजी द्वारा किसी प्रकार की कोई दण्डात्मक कार्यवाही न करने से किसानों में रोष व्याप्त है। बुन्देलखण्ड का किसान 
अशोक स्तंभ तले अनशन स्थल पर मुंडन कराता बुंकियू पदाधिकारी 
बुन्देलखण्ड किसान यूनियन की अगुवाई में आर पार की लडाई लडने के लिये तैयारी कर चुका है।
शुक्रवार को बुन्देलखण्ड किसान यूनियन के राष्टीय उपाध्यक्ष श्रवण कुमार अपने यूनियन के बिटुली, देशराज, रामस्वरूप साहू और अनशन में बैठे अब आमरण अनशनकारियों की संख्या नौ हो गयी है। बुन्देलखण्ड किसान यूनियन के सभी पदाधिकारी व बुन्देलखण्ड के किसानों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात कर मांग की है कि अब हमारी सहनशक्ति की सीमा खत्म हो गयी है। अब हमे रिश्वतखोर दरोगा के उपर कार्यवाही न करने वाले जिम्मेदार अधिकारियों का घेराव कर इनके आवासों व आफिसों में तालाबंदी कर इसकी सुख सुविधायें खत्म कर दी जाये। यह लोग हमारे पैसे से ही सभी सुख सुविधायें प्राप्त कर रहे है। लेकिन राष्टीय अध्यक्ष ने लोकतांत्रिक ढंग से लडाई पर जोर दते हुये कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से लडाई लडी जायेगी, अगर जरूरत पडी तो आजादी की लडाई में विशिष्ट योगदान देने वाले बीरों की जमीन बुन्देलखण्ड में भ्रष्टाचारी, रिश्वतखोर कर्मचारियों को बक्शा नही जायेगा। शुक्रवार को कई किसानों ने मुण्डन कराकर भ्रष्टारियों की दण्डित करने की मांग की है। इस दौरान बाला जी, अखिलेश रावत, राकेश, कालीचरन, अम्बिका प्रसाद, किशोरीलाल, मोतीलाल, चुनबद्दी, रामदुलारी, राममूरत, रामप्रसाद आदि सैकडों किसान उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages