नशीले पाउडर के साथ दबोचे गये शातिर - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, August 13, 2019

नशीले पाउडर के साथ दबोचे गये शातिर

कानपुर नगर,  हरिओम गुप्ता - सेंट्रल स्टेशन पर 15 अगस्त के मददेनजर यात्री सुरक्षा को लेकर चलाये जा रहे अभियान में सिटी साइड आरक्षण केंद्र के पास दो शातिरो को नशीले पाउडर सहित दबोच लिया गया। शातिरो के पास से 230 ग्राम नशीला पाउडर डांयजापाम बरामद किया गया।
           
इस सम्बन्ध में एडीजी संजय सिंघल व पुलिस उपाधीक्षक रेलवे राजेश कुमार द्विवेदी द्वारा ट्रेनो में बढते अपराध की रोकथाम, शातिरो की गिरफ्तारी व माल बरामदगी के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत इंस्पेक्टर राम मोहन राय, एसआई श्याम लाल, हमराह जबर सिंह, अनुज, अनिल, रावत, संदीप आदि ने चेकिंग के दौरान संदिग्ध दो लोगो को सिटी साइड टिकट आरक्षण केंद्र के पास देखा।पुलिस को देख शातिर भागने लगे जिन्हे दौडा कर पकडा गया। दोनो को पूंछतांछ के लिए थाने लाया गया, जहां उन्होने अपना नाम सलमान पुत्र अब्दलु निवासी रेलबार तथा कन्हैया जायसवाल पुत्र रामू जायसवाल निवासी कुम्हार मंडी रेलबाजार बताया। इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनो युवक शातिर  है और पहले भी कई यात्रिेंयो  को अपना शिकार बना चुके है और एक बार फिर यह वारदात को अंजाम देने के इरादे से स्टेशन क्षेत्र में मौजूद थे। शातिरो का चालान कर जेल भेजा गया ।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages