राष्ट्रीय यादव सेना के अर्जुन सिंह जिलाध्यक्ष मनोनीत - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, August 13, 2019

राष्ट्रीय यादव सेना के अर्जुन सिंह जिलाध्यक्ष मनोनीत

साथियों ने फूल-माला पहनाकर किया जोरदार स्वागत 

फतेहपुर, शमशाद खान । राष्ट्रीय यादव सेना की एक बैठक मंगलवार को आयोजित हुयी। मुख्य अतिथि अवध प्रान्त अध्यक्ष ने संगठन का विस्तार करते हुए जिलाध्यक्ष पद पर अर्जुन सिंह यादव का मनोनयन कर दिया। मनोनयन पत्र सौंपने के बाद साथियों ने उनका फूल-माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। स्वागत के पश्चात 
नवमनोनीत जिलाध्यक्ष को मनोनयन पत्र सौंपते अवध प्रान्त अध्यक्ष।  
नवमनोनीत जिलाध्यक्ष ने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है उसका वह बखूबी निर्वहन करेंगे। 
शहर के तेलियानी ब्लाक के सामने राष्ट्रीय यादव सेना के कार्यालय में आवश्यक बैठक आयोजित हुयी। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अवध प्रान्त अध्यक्ष मंगलेश यादव ने शिरकत की। उन्होने संगठन का विस्तार करने के साथ-साथ मजबूती प्रदान करने के लिए अर्जुन सिंह यादव को जिलाध्यक्ष पद पर मनोनयन कर दिया। मनोनयन पर सभी साथियों ने हर्ष व्यक्त किया। तत्पश्चात उनका फूल-माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। बैठक को सम्बोधित करते हुए अवध प्रान्त अध्यक्ष ने कहा कि संगठन द्वारा अर्जुन सिंह को जो जिम्मेदारी दी गयी है उसका वह जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करें। यादव समाज को संगठित और सशक्त बनाने के लिए जुट जायें। बैठक को सम्बोधित करते हुए नवमनोनीत जिलाध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि संगठन द्वारा जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गयी है उसका वह बूखबी निर्वहन करेंगे। समाज को संगठित करने के लिए वह अभियान चलायेंगे। इस मौके पर गुड्डू यादव, सीताराम यादव, शिवबरन सिंह यादव, जगमोहन सिंह यादव, धर्मेन्द्र सिंह यादव फौजी, धरम सिंह यादव, पिन्टू यादव, अखिलेश सिंह यादव, राम बाबू सिंह यादव, बबलू सिंह यादव, अभय सिंह यादव, पंकज सिंह यादव, गोविन्द तिवारी, शिवम दीक्षित आदि मौजूद रहे। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages