सरकारी खड़ंजा उखड़वाकर ईंटे गायब करने की डीएम से शिकायत - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, August 30, 2019

सरकारी खड़ंजा उखड़वाकर ईंटे गायब करने की डीएम से शिकायत

प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष की अगुवई में मिले प्रधान 

फतेहपुर, शमशाद खान । बहुआ विकास खण्ड की ग्राम पंचायत मुहम्मदपुर में सरकारी धन से बनवाये गये खड़ंजा को गंाव के ही एक दबंग ने जेसीबी चलवाकर ध्वस्त कर दिया। इतना ही नहीं ईंटों को भी गायब कर दिया गया है। इलाका पुलिस व खण्ड विकास अधिकारी से शिकायत के बावजूद भी कार्रवाई न होने पर प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष की अगुवई में प्रधानों ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर सरकारी नुकसान की बाबत मुकदमा दर्ज कराये जाने की मांग की है। 
डीएम को शिकायती पत्र सौंपते प्रधान।  
प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष नदीम उद्दीन पप्पू के नेतृत्व में भुक्तभोगी ग्राम प्रधान अनिल कुमार ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर बताया कि सरकारी धनराशि से युवराज सिंह के मकान के सामने से छिट्टू प्रजापति के घर तक डेढ़ सौ मीटर खड़ंजा का निर्माण कराया गया था। ताकि गांव के लोगों को आने-जाने में दिक्कत न हो। इस निर्माण पर दो लाख रूपये खर्च हुए थे। प्रधान ने आगे बताया कि गांव के ही संग्राम सिंह, अनिरूद्ध सिह व गुरू प्रसाद ने 28 अगस्त को जेसीबी चलवाकर खड़ंजे का ईंटा उखड़वाकर गायब करा दिया है। इस हरकत से रास्ता पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। जिससे गांव की जनता को आने-जाने में दिक्कते हो रही हैं। उन्होने बताया कि आरोपियों ने जान-बूझकर सरकारी सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाने का कृत्य किया है। शिकायतकर्ता प्रधान ने बताया कि गाजीपुर थाने रिपोर्ट लिखाने गया था। लेकिन पुलिस ने कहा कि उच्चाधिकारियों के आदेश के बिना कार्रवाई संभव नहीं है। इस पर खण्ड विकास अधिकारी से शिकायत की गयी लेकिन कोई कार्रवाई न होने पर डीएम की चैखट पर आना पड़ा है। प्रधान ने जिलाधिकारी से सरकारी सम्पत्ति को क्षति पहुंचाने की मामले की रिपोर्ट लिखवाकर दोषीजनों के खिलाफ कार्रवाई किये जाने की मांग की है। प्रधान संघ के अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानो द्वारा सरकारी धनराशि से कराये जाने वाले विकास कार्यों में रोड़ा डालने वालों को कतई बख्शा नहीं जायेगा बल्कि प्रधान संघ ऐसे व्यक्तियों को सजा दिलाकर ही दम लेगा। ज्ञापन देने वालों में नरेन्द्र यादव सुल्तान, धर्मेन्द्र प्रताप सिंह बड़कू, स्वामी शरन पाल आदि रहे। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages