ग्राहकों का सम्मान कर यूनाइटेड मर्केण्टाइल बैंक ने मनाया अपना 44वां स्थापना दिवस - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, August 25, 2019

ग्राहकों का सम्मान कर यूनाइटेड मर्केण्टाइल बैंक ने मनाया अपना 44वां स्थापना दिवस

कानपुर नगर, हरिओम गुप्ता -  यूनाइटेड कर्मेन्टाइल कोआपरेटिव बैंक के 44वां स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि डा0 कुमकुम स्वरूप, सचिव डा0 वीरेन्द्र स्वरूप एजुकेशन फाउन्हेशन के अलावा एडीशनल कमिश्नर विनय कुमार मिश्रा, एसिस्टेन्ट कमिश्नर अंसल कुमार, मैनेजिंग डायरेक्टर विश्वनाथ गुप्ता, डा0 इन्द्र मोहन रोहतगी केसाथ अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। समारोह की अध्यक्षता बैक के अध्यक्ष डा0 विवेक द्विवेदी नेकी तािा अतिथियों का सम्मान आरसी वर्मा मुख्य कार्यकारी अधिकारी द्वारा किया गया। इस दौरान आरसी वर्मा ने बताया 44 वर्ष पूर्व बीडी सहाय द्वारा 1975 में आज ही के दिन इस बैंक की स्थापना की गयी थी जो 14 शाखाओं के माध्यम से जनता की सेवा में समर्पित है।
           
स्थापना दिवस समारोह में यूनाइटेड मर्केण्टाइल बैंक के पदाधिकारी
उन्होने बताया कि आजकल बैकिंग क्षेत्र में सामन्यतः ग्रहक सेवा में व्यवसायिक दृष्टिकोण को महत्व दिया जा रहा है लेकिन इस बैंक में व्यवसायिक दृष्टिकोण के साथ साथ व्यक्तिगत सेवाओं पर भी ध्यान दिया जाता है। कहा आज तक भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा समय समय पर बैंको के परिचालन सम्बन्धिी मानको में परिवर्तन किये गये, जिनके अनुपालन में बैंको को कठिनाई का समना करना पडा। हमारी बैंक के प्रति ग्राहको के अटूट विश्वास एवं स्टाफ की सकारात्मक कार्यशालीं से बैंक की स्थित सुरक्षित बनी रही और उत्कृष्ट सेवाये प्रदान करने के लिए बैंक सदैव प्रयासरत है। बताया गया कि बैंक ने निर्णय लिया है कि  26 अगस्त से 31 अगस्त 2019 की अवधि में वाहन ऋण व प्राथमिकता प्राप्त क्षेत्र के तहत अधिकतम रू0 तीस लाख तक के आवास ऋणों पर प्रोससिंग में छूट दी जायेगी। अध्यक्षा कुमकुम स्वरूप ने बैंक की कार्यप्रणाली की प्रशंसा की तथा कहा उन्हे व्यक्तिगत अनुभव है तथा उनकी संस्था के सभी स्कूलों के खाते इसी बैंक की विभिन्न शाखाओं ने है। कहा सहकारिता क्षेत्र में विकास की अनेक संभावनाये है। बैकिंग सेवाये प्रदान करते हुए बैंक ग्राहको के विकास में अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रहा है। समारोह में बैंक के 100 ग्राहको को मुख्य अतिथि तथा बैंक प्रबंधन के द्वारा सम्मानित किया गया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages