गन्ना समिति परिसर में लगाया गन्ना सट्टा सर्वे प्रदर्शन का मेला - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, September 25, 2019

गन्ना समिति परिसर में लगाया गन्ना सट्टा सर्वे प्रदर्शन का मेला

सर्वे संशोधन के लिए उमड़ी किसानों की भारी भीड़ 


बिजनौर, संजय सक्सेनागन्ना समिति स्योहारा में मंगलवार को गन्ना सट्टा, सर्वे प्रदर्शन मेले का शुभारंभ समिति सभापति पृथ्वी सिंह, विशेष सचिव नरेश कुमार, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक विरेन्द्र नाथ सिंह तथा कुरी बांगर के ग्राम प्रधान गेंद सिंह ने सामूहिक रूप से फीता काट कर किया। मेले में अलग अलग क्षेत्र के 11 स्टाल लगाए गए।

किसानों ने गन्ना सट्टा समस्याओं, सर्वे संशोधन, आधार कार्ड, मोबाईल नम्बर, बैंक खाता संख्या, मोबाइल लिंक, भूमि आदि के संशोधन कराए। कुछ किसानों की शिकायत थी कि उन्हें कच्चा कैलेंडर अभी मिला ही नहीं, जिससे वे संशोधन कैसे कराएं। अनेक किसानों के सट्टा, सर्वे में गलतियां मिली, किसी किसान का सारा गन्ना पैड़ी या पौधे में दर्ज कर लिया गया था। कुछ किसानों की शिकायत थी कि उनकी गन्ना आपूर्ति कम करके दिखाई गई है। समिति कार्यालय में दिन भर किसानों की भीड़ रही। ज्येष्ठ गन्ना विकास अधिकारी विरेन्द्र नाथ सिंह ने बताया कि समिति के 29500 में से 26800 किसानों द्वारा समय से अपना खसरा, शपथ पत्र आदि जमा कर दिया था। शेष किसान जैसे जैसे अपना खसरा आदि जमा कराएंगे उनके संशोधन भर दिए जाएंगे। 1872 किसानों के सट्टे किसान मृत्यु, भूमिहीन होने, डबल सट्टा चलने आदि के कारण बन्द कर दिए गए हैं। अभी ये जांच चल रही है इस प्रकार का इस बार कोई सट्टा किसी भी दशा में नहीं चलेगा। समिति सचिव नरेश कुमार ने बताया कि यह मेला 28 सितम्बर तक चलेगा। किसान भाई मेले में आकर अपना सट्टा आदि अवश्य चैक कर संशोधन करा लें, इससे गन्ना आपूर्ति में किसी भी तरह की समस्या से बचा जा सकेगा।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages