चैयरमैन समेत आठ गिरफ्तार, कई जिलों में 60 हजार रुपये तक बेचते थे पिस्टल - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, September 25, 2019

चैयरमैन समेत आठ गिरफ्तार, कई जिलों में 60 हजार रुपये तक बेचते थे पिस्टल

बिजनौर, संजय सक्सेना। मंडावर पुलिस, स्वॉट व सर्विलांस टीम ने पिस्टलों की खरीद-फरोख्त करने वाले दो ग्राम प्रधान, एक पूर्व प्रधान, किसान सहकारी समिति चांदपुर के चेयरमैन समेत आठ लोगों को दबोचा है। बिहार के मुंगेर से लाकर यह गैंग अवैध पिस्टलों को बेचता था। गैंग के पास से आठ पिस्टल बरामद हुए हैं। गैंग 500 से ज्यादा पिस्टल बेच चुका है। गैंग ने बिजनौर जिले समेत गैर जिलों से कई लोगों को पिस्टल बेचे हैं। पुलिस इन लोगों की खोजबीन में जुटी है।
एसपी संजीव त्यागी के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिलने पर मंडावर पुलिस, स्वॉट व सर्विलांस टीम ने बालावाली रेलवे स्टेशन के पास से अवैध पिस्टलों की खरीद-फरोख्त के लिए इकट्ठा हुए बदमाशों को घेराबंदी करके गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी चांदपुर थाने के बास्टा निवासी सरताज, बसेड़ा निवासी अजब सिंह, हीमपुर थाने के गांव अकबरपुर तिगरी निवासी शमशाद उर्फ पप्पू, चांदपुर थाने के गांव रूपपुर निवासी जयप्रकाश के बेटे कपिल, चांदपुर के मोहल्ला मुफ्ती सराय निवासी यूनुस, चाहशीरी निवासी मो. इमरान, मोहल्ला काजी जादगान निवासी अब्दुल करीम व मोहल्ला शाहचंद निवासी शाहरुख है। उनके पास से आठ पिस्टल व आठ कारतूस बरामद हुए हैं। सरताज पूर्व प्रधान है। अजब सिंह व शमशाद मौजूदा ग्राम प्रधान हैं। कपिल किसान सहकारी समिति चांदपुर का चेयरमैन है। यूनुस चांदपुर नगर पालिका का पूर्व सभासद है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages