पालीथिन मुक्त अभियान और जल संरक्षण के लिए किया गया जागरूक
राजा देवी डिग्री कालेज में मनाया गया जल संरक्षण और पौधरोपण सेवा सप्ताह
बांदा, कृपाशंकर दुबे । नरैनी रोड स्थित राजा देवी डिग्री कालेज में बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिन सेवा सप्ताह के रूप में मनाया गया। इस मौके पर पालीथिन मुक्त, पर्यावरण संरक्षण और जल संरक्षण को लेकर मुख्य अतिथि सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाई। छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया।
![]() |
| राजा देवी डिग्री कालेज में छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाते सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी |
गौरतलब हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में 14 से 20 सितंबर तक सेवा सप्ताह के रूप में मना रही है। सेवा सप्ताह के क्रम में राजा देवी डिग्री कालेज में स्वच्छता पालिथिन मुक्त अभियान जल संरक्षण पर चर्चा विकलांगों की सेवा पर्यावरण संरक्षण बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के संबंध में गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधानसभा से विधायक प्रकाश द्विवेदी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में बालमुकुंद शुक्ला एवम ममता मिश्रा मौजूद रहीं। बालमुकुंद शुक्ला एवं ममता मिश्रा ने स्वच्छता अभियान एवं पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए विस्तृत पूर्वक महाविद्यालय के छात्र छात्राओं को इस पर कार्य करने एवं चिंतन करने के लिए कहा। अपनी पुरातन मान्यताओं और परंपराओं का अनुपालन कर अपने जीवन में उतारने के लिए संदेश दिया। इसके पश्चात सदर विधानसभा के विधायक प्रकाश द्विवेदी ने महाविद्यालय के छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए जल संरक्षण बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के पक्ष में अपना वक्तव्य दिया। इसके बाद विधायक ने छात्र छात्राओं को पूर्ण विश्वास राष्ट्रीय समर्पण तथा संकल्प के साथ सात बिंदुओं जैसे नो पेट्रोलियम-डे पर्यावरण संरक्षण में सहभागी भूमिका सुनिश्चित करने गंदगी फैलाने की बुरी आदत को छोड़ने स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत की आधारशिला पर सामथ्र्यवान शक्तिशाली भारत के निर्माण में अपना योगदान देना आदि पर शपथ दिलाई। अंत में महाविद्यालय के प्रबंधक प्रमोद शिवहरे ने मुख्य अतिथि प्रकाश द्विवेदी को स्मृति चिन्ह प्रदान कर आभार व्यक्त किया। इसके पश्चात महाविद्यालय परिसर में पौधरोपण कर सेवा सप्ताह मनाया। कार्यक्रम का सफल संचालन स्वदेश शिवहरे गोलू एवं महाविद्यालय के अध्यापक बंधुओं ने मिलकर किया। इस मौके पर उनके साथ विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ, मुदित शर्मा, जाग्रति वर्मा, प्रकाश तिवारी, आशीष आदि लोग मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment