गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे लाभ: सांसद - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, September 18, 2019

गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे लाभ: सांसद

चिल्लीमल पम्प कैनाल की मोटर सही कराने के राज्य मंत्री ने दिए निर्देश
दिशा की बैठक में बिन्दुवार की समीक्षा 

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। सांसद बांदा-चित्रकूट आरके सिंह पटेल की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ सम्पन्न हुई।
सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री की लगभग 45 महत्वाकांक्षी योजनाएं जनपद में संचालित हैं। जिनका क्रियान्वयन जमीनी स्तर पर हो और गांव के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुॅंचे। अभी से ही कार्य योजनाएं बना लें। यह जिला अकांक्षा जिला में चयनित है। यहां पर बहुत अधिक कार्य करने की जरूरत है। ताकि आगे जिले को बढ़ाया जा सके। बैठक में अधीक्षण अभियंता विद्युत, जल निगम के सहायक अभियंता, अवर अभियंता के न
आने पर नराजगी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी से कहा कि स्पष्टीकरण मांगा जाये। अन्यथा इनके खिलाफ कार्यवाही करें। चिल्लीमल पम्प कैनाल की समीक्षा पर संासद व राज्यमंत्री लोक निर्माण विभाग चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि रबी की फसल के पहले मोटर लगकर अगर यह संचालित नही हुई तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी और बरद्वारा, ओरा पम्न कैनाल की क्यूसेक क्षमता बढ़ायी जाये। राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल योजना पर कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा बुन्देलखण्ड के लिए जो घोषणा की गई है हर गांव में पेयजल उपलब्ध कराने की उसका सर्वे किया जा रहा है। जिलाधिकारी से कहा कि कम्पनी को बुलाकर ठीक ढंग से सर्वे करायें। पेंशन योजनाओं पर कहा कि ब्लाकों में जो आवेदन पत्र लम्बित हैं उनका सत्यापन कराकर स्वीकृत करायें। इस पर जिलाधिकारी शेषमणि पाण्डेय ने खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिये कि आनलाइन फार्म जो डबल भर जाते हैं उनकी समीक्षा कर निस्तारण करायें और सभी ब्लाकों में मेगा कैम्प लगाये जा रहे हैं। मुख्य विकास अधिकारी से कहा कि कार्य योजना तैयार कर न्याय पंचायत स्तर पर लाभार्थीपरक योजनाओं का कैम्प लगाकर शत प्रतिशत लाभ दिलाया जाये। दिव्यांग पेंशन पर कहा कि ग्राम प्रधान व सचिव से सत्यापन करा लिया जाये। शहरी व ग्रामीण आवासों के सत्यापन को राजस्व अधिकारियों से क्रास चेकिंग करायें। ग्रामीण आवासों में द्वितीय किस्त जारी की जाये। सामूहिक शौचालय नगर पर कहा कि शहरों में स्थलों का चयन कर और बनवायें जायें। मऊ-बरगढ़ पेयजल योजना के संचालन में कहा कि जहां तक पाइप लाइन बिछ गई है वहां तक पानी पहुॅंचना चाहिए। विद्युत की जो समस्या है उसका निस्तारण करायें। प्रत्येक दशा में स्थायी समाधान होना चाहिए। परियोजना प्रबंधक जल निगम को निर्देश दिये कि कार्य योजना बनाकर व्यवस्था करायें। चितरागोकुलपुर पेयजल योजना को तत्काल चालू करें। पं दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना पर कहा कि कम्पनियों द्वारा पूर्व में लाभार्थियों के कनेक्शन कर मीटर लगा दिये गये हैं लेकिन विद्युत सप्लाई नहीं दी गई और बिल भेजा जा रहा है। इसकी सूची एक सप्ताह के अंदर समिति के सदस्यों को दी जाये। जिलाधिकारी से कहा कि इसकी जांच हेो। दोषी पायी जाने पर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायें और जब तक जांच न पूरी हो तब तक भुगतान न हो। श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूबन मिशन की प्रगति पर कहा कि जिन-जिन विभागों को यह कार्य सौंपे गये हैं वह अपने कार्यों में तेजी लायें। पीएम पेंशन योजना का तहसील व ब्लाकवार प्रचार-प्रसार कराया जाये। मुख्यमंत्री के बैठक में बैग आपूर्तिकर्ता के खिलाफ कार्यवाही के लिए निर्देश दिये गये थे उस पर तत्काल कार्यवाही करायी जाये। आंगनबाड़ी केन्द्रों का संचालन सही ढंग से कराया जाये। जो केन्द्र अधूरे हैं उन्हें तत्काल पूर्ण करायें। प्रधानमंत्री उज्जवला योजना पर कहा कि लाभार्थियों की सूची एजेंसीवार उपलब्ध करायें और कैम्प लगाकर योजना का लाभ पात्र व्यक्तियों को दिलायें। मत्स्य पालन की तालाब सुधार योजना पर कहा कि इसकी जांच करायी जाये। पशुओं का बधियाकरण कराकर टैगिंग करें तथा बेसहारा पशु जो सड़कों पर घूम रहे हैं उनकी व्यवस्था करायें व उनके सिंगों पर पेंट व रेडियम लगाये जायें ताकि वह दूर से दिखायी दें। खेत तालाब योजना पर कहा कि जितने तालाब खुद गये हैं उनकी सूची उपलब्ध करायें। जिलाधिकारी ने सभी विभागों से कहा कि तत्काल इन गांवों का सर्वें कराकर प्रस्ताव शासन को भेजें। सांसद ने अग्रणी जिला प्रबंधक को निर्देश दिये कि जिन बैंकों को आवेदन पत्र भेजे गये हैं उनका एक सप्ताह के अंदर निस्तारण करायें। इसी क्रम में उन्होंने विभिन्न बिन्दुओं पर विस्तार से समीक्षा की। इस मौके पर संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages