दूधियों का उत्पीड़न होने पर किया जायेगा संघर्ष-अजय - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, September 16, 2019

दूधियों का उत्पीड़न होने पर किया जायेगा संघर्ष-अजय

फतेहपुर, शमशाद खान । नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन अजय अवस्थी तथा दुग्ध विक्रेता संघ के पूर्व अध्यक्ष सुनील शुक्ला दूधियों संग सोमवार को मुख्य खाद्य निरीक्षक से मिले और दूधियों की समस्याओं व उनके
मुख्य खाद्य निरीक्षक से वार्ता करते पूर्व चेयरमैन अजय अवस्थी। 
शोषण पर वार्ता की। वार्ता के दौरान दोनों नेताओं ने जहां दूधियों से मिलावट करके सेहत के साथ खिलवाड़ न करने की अपील की वहीं मुख्य खाद्य निरीक्षक सीएल यादव से दूधियों को बेवजह परेशान न किये जाने पर जोर दिया। 
अजय अवस्थी व सुनील शुक्ला की अगुवई में सैकड़ों दूधिया मुख्य खाद्य निरीक्षक से मिले और दूधियों की समस्याओं के साथ ही उनके शोषण पर बातचीत की। वार्ता में निर्णय लिया गया कि बेवजह परेशान नहीं किया जायेगा। नेताओं ने भी दूधियों से अपील की है कि वह मिलावट करके लोगों की सेहत से खिलवाड़ न करें। दूधियों से अपील की गयी कि गुणवत्ता का ध्यान रखें। इसके बावजूद यदि इंस्पेक्टर राज शोषण करता है तो अन्याय के खिलाफ सड़कों पर लड़ाई लड़ी जायेगी। दूधियों की ओर से इन्द्रजीत, रमेश साहू, सुरेश पाल, सुरेश कुमार पाण्डेय, राजीव मिश्रा, अंजू शुक्ला, प्रीति शुक्ला, शुभम मिश्रा, सुरेश सहित बड़ी संख्या में दूधिये मौजूद रहे। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages