प्रतिभागी छात्रों को प्रदान की गई साइकिल - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, September 18, 2019

प्रतिभागी छात्रों को प्रदान की गई साइकिल

जिला कांग्रेस कार्यालय में नि. जिलाध्यक्ष ने छात्र को दिया पुरस्कार

बांदा, कृपाशंकर दुबे । राजीव गांधी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता जनपद बांदा के परिणाम में तीसरे स्थान पर 41-41 अंकों के साथ दो छात्र अवन्तिका सिंह व उदय सिंह बराबरी पर थे। प्रतियोगिता के पूर्व घोषित नियम के मुताबिक दोनो के बीच लकी ड्रा निकालकर एक प्रतिभागी को साइकिल देना था। लेकिन पुरस्कार वितरण के
अव्वल प्रतिभागी को पुरस्कार स्वरूप साइकिल देते कांग्रेसी 
दिन 15 सितम्बर को दोनो को तृतीय पुरस्कार साइकिल देने की घोषणा की गई थी। जिसके तहत आज छात्र उदय सिंह को साइकिल प्रदान की गई।
जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार शुक्ल ने बताया कि सभी छात्रों, अभिभावकों एवं शिक्षकों के मध्य लकी ड्रा न कराकर दोनो को तीसरा पुरस्कार साइकिल दिये जाने की घोषणा की गई थी। छात्रा अवंन्तिका सिंह को उसी दिन साइकिल दे दी गई थी। व छात्र उदय सिंह को बुधवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में उनके शिक्षक बीरेन्द्र सिंह चंदेल राजकीय इण्टर कालेज बांदा की उपस्थिति में साइकिल प्रदान की गई। साइकिल पाकर छात्र ने खुशी जाहिर की। इस मौके पर पूर्व डीडीसी मो. इदरीश, शिवबली सिंह, जहांगीर खान, जीलानी उमर दुर्रानी, ज्ञानी प्रसाद, रामहित निषाद, लल्लू प्रजापति, सुखदेव गांधी आदि लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages