केन्द्रीय दुर्गा महोत्सव समिति ने तय किया विसर्जन मार्ग - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, September 18, 2019

केन्द्रीय दुर्गा महोत्सव समिति ने तय किया विसर्जन मार्ग

समिति के संरक्षक के आवास पर आयोजित हुई बैठक

बांदा, कृपाशंकर दुबे । बुधवार को बांदा केन्द्रीय दुर्गा महोत्सव समिति के संरक्षण मण्डल की बैठक् नगर में कटरा क्योटरा रेलवे क्रासिंग बंद कर दिये जाने के कारण् दुर्गा प्रतिमा विसर्जन शोभा यात्रा पूर्व में निर्धारित मार्ग बाधित हो जाने के कारण नवीन मार्ग के निर्धारण के लिये संरक्षक संतोष कुमार गुप्ता के पुलिस लाइन स्थित आवास में आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष अमित सेठ भोलू ने की।
केंद्रीय दुर्गा महोत्सव समिति की बैठक में मौजूद पदाधिकारीगण 
बैठक में संरक्षक राजकुमार शिवहरे के मार्गदर्शन में विचार विमर्श किया गया। साथ ही अन्य लोगों द्वारा दिये गये मार्गो के सुझावों में गंभीरता से विचार करने के बाद मार्ग को मान्यता प्रदान की गयी। बताया गया कि शोभा यात्रा का शुभारम्भ बलखण्डी नाका स्थित तुलसी मंदिर से मूर्तियां टोकन प्राप्त कर महेश्वरी देवी मंदिर, प्रकाश टाकीज, गूलरनाका, अमर टाकीज से नगर पालिका बालिका इण्टर कालेज होते हुये जिला परिषद चैराहा, अलीगंज गणेशगंज खंूटी चैराहा से बाबूलाल चैराहा से पुराने ओवरब्रिज बडे डाकघर बंगालीपुरा, रोडवेज होते हुये अशोक की लाट चैराहा, संकट मोचन मंदिर के सामने से केन नदी के लिये प्रस्थान करेगा। इस बैठक् में संरक्षक राजकुमार राज, मनोज जैन, अशोक गुप्ता, बीरेन्द्र साक्षी, चन्द्रमोहन बेदी, सत्यप्रकाश सर्राफ, प्रकाश सिंह चंदेल, योग गुरू, प्रकाश साहू, शिवप्रसाद अवस्थी, शशिभूषण, राजू भैया, शिवपूजन गुप्ता, विष्णु गुप्ता, मनोज पुरवार, कल्लू सिंह राजपूत आदि समिति के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages