जहानाबाद-फतेहपुर, डॉ जौहर रजा । अमौली सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के अन्तर्गत आने वाले लहुरी सरांय उपकेन्द्र में तैनात एक दलित बिरादरी की स्वास्थ्य कार्यकत्री को प्रभारी चिकित्साधिकारी द्वारा प्रताड़ित किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। स्वास्थ्य कार्यकत्री ने अपने मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न की दास्तां मुख्यमंत्री सहित जिला स्तरीय अधिकारियों सुनाते हुए प्रभारी चिकित्साधिकारी के जुल्मों से निजात दिलाये जाने की मांग की है।
![]() |
| पीड़ित बीएचडब्ल्यू संगीता। |
उपकेन्द्र लहुरी सरांय में कार्यरत बीएचडब्लू संगीता देवी ने सोमवार को मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी को एक शिकायती पत्र देकर बताया कि वह दलित बिरादरी की धोबी वर्ग की महिला है और उपकेन्द्र में बेसिक हेल्थ वर्कर के पद पर तैनात है। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ अनिल वर्मा द्वारा उसका मानसिक, आर्थिक व शारीरिक शोषण किया जा रहा है। विरोध करने पर छुट्टी न देकर गाली गलौज से बात करते हैं। आये दिन बेइज्जत होने से परेशान होकर वह चार दिन के अवकाश का प्रार्थना पत्र देने का प्रयास किया। लेकिन डाक्टर ने प्रार्थना पत्र नहीं लिया। जबकि पूरे वर्ष भर का उसका आकस्मिक अवकाश शेष है। वह तीस अगस्त से दो सितम्बर तक घरेलू कार्यों की वजह से उपकेन्द्र नहीं गयी। जबकि उसने छुट्टी का प्रार्थना पत्र देने का प्रभारी को प्रयास किया था। लेकिन प्रार्थना पत्र लेने में प्रभारी ने टालमटोल करते हुए उसका चार दिन का वेतन काट दिया था। शिकायतकत्री का कहना है कि अनुपस्थिति के आधार पर वेतन काट लिया गया है लेकिन इससे पहले उसे कोई भी नोटिस नहीं दी और न ही स्पष्टीकरण मांगा गया। जो नियमतः अनुचित है। मुख्यमंत्री सहित अधिकारियों से शिकायतकर्ती ने प्रभारी चिकित्साधिकारी पर लगे आरोपों की जांच कराकर दण्डित किये जाने की मांग की है। आरोपों की बाबत प्रभारी चिकित्साधिकारी डा0 अनिल वर्मा के मोबाइल नं0 6388725063 व 9935834396 पर उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया। लेकिन लगातार उनका मोबाइल स्विच आफ बताता रहा। जिससे समाचार लिखे जाने तक उनसे बात नही हो सकी।


No comments:
Post a Comment