कानपुर नगर, हरिओम गुप्ता - कानपुर में धूम-धान व मानवता का संदेश देते हुए महर्षि बाल्मीकि जंयती मनाई गयी। मोतीझल में इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए, शोभायात्रा तथा हवन पूजन किया गया साथ ही बाल्मीकि मेला कमेटी द्वारा सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया, जिमों 56 जोडो ने एकदूजे का हाथ थामा।
पहले कई क्षेत्रों से शोभायात्रा निकाली गयी जो वाल्मीकि उपवन मोतीझील में समाप्त हई। वहीं महर्षि बाल्मीकि जन्मोत्सव केंद्रीय मेला कमेटी द्वारा विशाल सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया, जिसमें कैबिनेट मंत्री सतीश्ज्ञ महाना, उच्च शिक्ष राज्य मंत्री नीलिमा कटियार, सांसद देवंेद्र सिंह भोले, सत्यदेव पचैरी, पूर्व मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल, विधायक इरफान सोलंकी, पूर्व मंत्री सतीश निगम ने उपस्थित होकर जोडो को आर्शीवाद दिया। इस अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष विनोद, महामंत्री राजगोपाल चैधरी, युवा सभा अध्यक्ष सुनील सुमन, मुन्ना हजारिया, अनुज बाल्मीकि, प्रकाश हजारिया आदि उपस्थित रहे। सुनील बाल्मीकि ने बताया कि महिर्षि बाल्मीकि जन्मोत्सव शरद पूर्णिमा को मनाया जाता है और इस अवसर पर मेला कमेटी द्वारा सामूहिक विवाह का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष विशाल आयोजन किया गया जिसमें 53 जोडो ने एक दूसरे का हाथ थामा।


No comments:
Post a Comment