कानपुर नगर, हरिओम गुप्ता - अधिवक्ता कल्याण संघर्ष समिति के अधिवक्ता पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधि मण्डल एडवोकेट पं0 रवीन्द्र शर्मा के नेतृत्व में जिलाधिकारी से मिला तथा अधिवक्ताओं सम्बन्धी मांगो को लेकर मुख्यमंत्री उ0प्र0 को एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
इस दौरान रवीन्द्र सिंह शर्मा ने कहा सबका साथ सबका विकास के अंतर्गत अधिवक्ता विकास के लिए जरूरी है कि जल्द अधिवक्ता कल्याण निधि की राशि 10 लाखा की जाये, पेंशन योजना में 65 वर्ष आयु व 35 वर्ष की वकालत कर चुके अधिवक्ताओं को रिटायरमेंट की शर्त पर प्रतिमाह रू0 10 हजार अजीवन पेंशन लागू हो साथ ही युवा अधिवक्ता प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत 30 वर्ष तक पंजीकृत होने वाले युवा अधिवक्ताओं केा प्रथम 5 वर्षो तक प्रतिमाह 10रू0 की राशि देय हो और उक्त योजनाओं के लिए निश्चित धनराशि का बजटीय प्रावधान किया जाये। कहा योजनाओं को लागू करते हुए चुनाव पूर्व की गयी घोषण के अधिवक्ता सामूहिक बीमा योजना की उम्र 60 के स्थान पर 70 वर्ष होगी व युवा अधिवक्ता को प्रतिवर्ष रू0 5 हजार दिया जायेगा। कहा 15 अक्टूबर को अपने कानपुर आगमन पर हमारे प्रतिनिधि मंडल को वाता्र हेतु समय प्रदान करें ताकिया योजनाओं को क्रियान्वित कराया जा सके।


No comments:
Post a Comment