स्कूल की रेलिंग से गिरा छात्र - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, October 14, 2019

स्कूल की रेलिंग से गिरा छात्र

कानपुर नगर, हरिओम गुप्ता -  कल्याणपुर में स्कूल प्रबंधन की लापरवाही का एक बडा मामला सामने आया है। आरोप है कि बीते शनिवार स्कूल की दत से छात्र नीचे गिर गया था, जिसके बाद स्कूल प्रबंधन ने लापरवाही का परिचय देते हुए बच्चे को घर भेज दिया। आनन-फानन में परिजनों ने बच्चे को हाॅस्पिटल में भर्ती कराया था।
               

कल्याणपुर थाना खेत्र के रावतपुर इलाके में स्थित एनएल मेमोरियल स्कूल में रावतपुर निवाी अखिलेश मिश्रा का पुत्र कृष मिश्रा अध्यनरत है। बताया जाता है कि सकूल में खेलते खेलते बच्चा छत पर चला गया और वहां से गिर गया, जिससे उसका एक हाथ टूट गया। स्कूल प्रबंधन ने लापरवाही दिखाते हुए बच्चे को उसके घर भेज दिया। परिजनों ने बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया, वहीं जब इलाज के बाद सोमवार को परिजन स्कूल पहुंचे और हंगामा किया तो प्रबंधक ने परिजनो को देख लेनेe की धमकी देते हुए भगा दिया। हंगामे की सूचना पर मौके पर पुलिस भी पहुंच गयी साथ ही नारी जागृति समिति की महिलाओं में पूजा दुबे, सीमा त्रिपाठी व मीरा शुक्ला ने परिजनों को कार्यवाही का आश्वासन दिया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages