सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति बच्चों को किया जागरूक - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, October 14, 2019

सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति बच्चों को किया जागरूक

उरई  (जालौन), अजय मिश्रा । विशेष सड़क सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम मुख्य अतिथि डा. मन्नान अख्तर जिलाधिकारी जालौन एवं विशिष्ट अतिथि डा.सतीश कुमार पुलिस अधीक्षक जालौन की मौजूदगी में एसआर पब्लिक स्कूल के प्रांगण में संपन्न हुआ। 


कार्यक्रम की अध्यक्षता डा. सीपी गुप्ता चेयरमैन एसआर ग्रुप आफ इंस्टीटयूशन ने की। एआरटीओ श्रीमती सुमनलता एवं एआरटीओ प्रतर्वन मनोज कुमार के तत्वाधान में विद्यालय के छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा से संबंधित जानकारियां दी और साथ ही अपने परिजनों को हेलमेट, सीटबेल्ट पहनकर गाड़ी चलाने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के शिक्षक राघव गुप्ता के नेतृत्व में विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा सड़क सुरक्षा पर एक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। जो कि बहुत ही सराहनीय रहा। अंत में जिलाधिकारी द्वारा नुक्कड़ नाटक के छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया और साथ ही सड़क सुरक्षा नियमों की शपथ ग्रहण कराई गई। चेयरमैन एसआर गु्रप द्वारा उरई के सभी छात्र-छात्राओं एवं अतिथियों से आग्रह किया कि यातायात नियमों का पालन करें। अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्या श्रीमती रश्मि शुक्ला ने उपस्थित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त कर कार्यक्रम का समापन किया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages