हमीरपुर के विधायक युवराज का किया गया सम्मान - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, October 14, 2019

हमीरपुर के विधायक युवराज का किया गया सम्मान

दशहरा मिलन समारोह में क्षत्रिय समाज ने किया आयोजन
क्षत्रिय समाज के लोगों से एकजुट होने का किया आवाहन
हमीरपुर के नवनिर्वाचित विधायक युवराज सिंह को सम्मानित करते क्षत्रिय समाज के लोग 

बांदा, कृपाशंकर दुबे । अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की तरफ से विजयदशमी, दशहरा मिलन नव निर्वाचित विधायक हमीरपुर युवराज सिंह के सम्मान के उपलक्ष्य में आयोजन क्षत्रिय महासभा द्वारा राजमहल पैलेस कताई मिल के सामने संयोजक रमजोर सिंह चंदेल द्वारा आयोजित किया गया। जिसमें हमीरपुर सांसद पुष्पेन्द्र सिंह
दशहरा मिलन समारोह में मौजूद क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारी
द्वारा विघटन शक्तियों के कारण क्षत्रियो से अलग हुये क्षत्रियों का सम्मान क्षत्रियों द्वारा किया जाना चाहिये। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक युवराज सिंह द्वारा अपने परिवार की व अपने समाज की सम्पूर्ण रक्षा करने के लिये आज क्षत्रियों का संगठित होना बहुत जरूरी है।
कार्यक्रम में उपस्थित कृष्ण सिंह तोमर कृषि महाविद्यालय बांदा के प्रोफेसर ने क्षत्रिय भाईयों का अपने अनुभव को हमारे समाज के द्वारा दहेज प्रथा, शिक्षित अखिल भारतीय युवा क्षत्रियों बीए, बीएससी, एमएससी करने के बाद जो क्षत्रिय भाई आगे की तैयारी करना चाहते है, उनको एक संगठित कोष से आगे बढाने के लिये प्रेरित किया। उपस्थित युवाओं के उत्थान के लिये हर समय तत्पर रहने वाले जयराम सिंह द्वारा अखिल भारतीय के


सभी युवाओं से अपील की कि इस सत्य और असत्य की लडाई में आज समाज को संगठित करके भगवान श्रीराम के जीवन से प्रेरणा लेना चाहिये। राजतिलक होने के बाद भी अपने पिता के वचन को निभाने के लिये वनवास की ओर चले गये और एक आदर्श जीवन जीने की सीख हम क्षत्रिय भाईयों को दे गये। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष आर के सिंह ने बताय कि पृथ्वीराज सिंह चैहान तराई के युद्ध में गुलामियत न स्वीकार करके स्वाधीन जीवन जीाने के लिये जंगल में अपने राज्य की रक्षा के लिये अपने जीवन को अपने राज्य के लिये न्यौछावर कर दिया। अन्त में सामूहिक भोज के बाद कार्यक्रम का समापन किया गया। इस दौरान श्याम सिंह, बलवान सिंह, महेश राठौर, अभय प्रताप सिंह, लोकेन्द्र सिंह, गजेन्द्र प्रताप सिंह, रवि सिंह, दीवान सिंह, विवेक सिंह, करूणेय सिंह, सुशील सिंह, विक्रम सिंह, जयकरन सिंह, दीपक सिंह, बालेन्द्र सिंह, मयंक प्रताप सिंह, जयकरन सिंह, राम सिंह, श्यामसिंह, सुन्दर सिंह, आशीष सिंह, भीम सिंह, दीपक सिंह, रामकिशोर सिंह, सुमित सिंह, इन्द्रजीत सिंह, महेन्द्र सिह, बुद्धराज सिंह, जगपत सिंह, जाहर सिंह, चन्द्रभान सिंह, राजेश सिंह गौतम आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages