कन्या सुमंगला योजना के फार्म कैम्प लगवाकर भरवायें जायें
फिरोजाबाद, विकास पालीवाल । सभी कर्मकारों व मजदूरों का शत-प्रतिशत पंजीयन लेबर विभाग में कराया जायें, साथ ही कन्या सुमंगला योजना के फार्म कैम्प लगवाकर भरवायें जायें । उपरोक्त निर्देश जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में आहूत विकास कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक के दौरान दियें। बैठक में जिलाधिकारी ने एक-एक कर सभी विभगों की योजनाओं व कार्यक्रमों की मासिक समीक्षा की। जिसमें उन्होने
सभी सम्बन्धित अधिकारियों को कडे़ व स्पष्ट निर्देश दियें कि प्रदेश व केंद्र सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का त्वरित गति से सीधा लाभ जनता तक पहुंचें। बैठक मेें जिला प्रोवेशन विभाग की समीक्षा के दौरान कन्या सुमंगला योजना के प्राप्त 1554 आवेदन के सापेक्ष अब तक 1525 की फीडिंग हो जाने पर संतोष व्यक्त करने के साथ ही उन्होने कन्या सुमंगला योजना का प्रचार-प्रसार कराने के लिए होर्डिंग्स लगवाने एवं ब्लाॅक स्तर पर कैम्प लगाकर नये फार्म भरवाने के निर्देश जिला प्रोवेशन अधिकारी को दियें। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दियें कि वह स्वास्थ्य केंद्र का प्रातः 10 बजे एवं अपरान्ह 04 बजे तक पहुंचकर निरीक्षण करें और सभी चिकित्सकों की प्रातः 10 बजे से अपरान्ह 04 बजे तक चिकित्सालयों में उपस्थिति सुनिश्चित करायें।
उन्होने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दियें कि गांव में खाद वाले गढढों की जमीन को चिन्हित कर सडकोें पर इधर-उधर फैले गोबर व अन्य अवशिष्टोें को गढढों में डलवायें। उन्होने कहा कि निर्माण कार्यों की जांच तकनीकी सहायकों व अधिकारियोें की टीम बनाकर करायी जायेगी। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी नेहा जैन, नवागत ज्वाइंट मजिटस्ट्रेट एकता सिंह, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी अनुपम राय, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 एस0के0 दीक्षित, जिला विकास अधिकारी अरविन्द जैन, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी आभा सिंह सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment