पूर्व मंत्री दद्दू प्रसाद के समर्थन से नाराज सैकड़ों लोगों ने सपा से दिया त्याग पत्र - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, October 14, 2019

पूर्व मंत्री दद्दू प्रसाद के समर्थन से नाराज सैकड़ों लोगों ने सपा से दिया त्याग पत्र

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि।पूर्व मंत्री दद्दू प्रसाद का समर्थन लेना सपा प्रत्याशी के लिए मंहगा साबित होने जा रहा है। पूर्व मंत्री द्वारा सपा प्रत्याशी के समर्थन के बाद खासतौर से पटेल समाज के युवा वर्ग की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। जहां इस समाज के दर्जनो युवाओं ने विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक और व्हाट्सएप


पर पूर्व मंत्री के विरोध मे अपनी पोस्ट साझा की है, आज खंडेहा के पूर्व प्रधान रमाशंकर सिंह पटेल की अगुवाई मे शंकरदयाल पटेल तेंदुआ माफी, पारसनाथ पटेल भैरमपुर,कल्याण सिंह पटेल मोहनपुर, रमेश सिंह उर्फ मुन्ना, विनोद पटेल, रामप्रताप पटेल, बद्री सिंह पटेल व रमेश सिंह पटेल समेत सैकडों लोगों ने सपा से त्यागपत्र देकर बसपा का दामन थाम लिया है। उन्होंने साफ कहा कि पूर्व मंत्री द्वारा किए गए अत्याचार को क्षेत्र की जनता कभी नहीं भूलेगी।बसपा के मुख्य जोन इंचार्ज गया चरण दिनकर,जोन इंचार्ज कौशलेंद्र कुमार व अशोक कुमार की मौजूदगी मे इन लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages