80 क्वार्टर देशी, 55 लीटर कच्ची शराब बरामद - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, January 2, 2020

80 क्वार्टर देशी, 55 लीटर कच्ची शराब बरामद

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल के निर्देशन में अवैध शराब के निर्माण व बिक्री की रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस ने आठ लोगों को 80 क्वार्टर देशी शराब मस्तीहू तथा 55 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। 
बताया गया कि बरगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक चित्रसेन ने टीम के साथ कल्चिहा कॉलोनी के पास से रामसागर पुत्र शिवमोहन निवासी डभौरा रीवां मप्र को दो पेटियो में 80 क्वार्टर देशी ठेका मस्तीहू शराब, सरैया चैकी प्रभारी तपेश कुमार मिश्रा ने टीम के साथ हनुवा गेट के पास से कोदूराम पुत्र देशराज निवासी हनुवा को 10 लीटर कच्ची शराब, कोतवाली कर्वी के एसआई शिशिर कुमार सिंह ने टीम के साथ मंदाकिनी नदी पुल के पास
से बेनीप्रसाद वर्मा पुत्र मूलचन्द्र वर्मा निवासी लक्ष्मणपुरी कर्वी को 10 लीटर कच्ची शराब, शिवरामपुर चैकी के एसआई गणेश कुमार गुप्ता ने टीम के साथ लैना बाबा रोड के पास से संजय प्रजापति पुत्र पुन्नु प्रजापति निवासी शिवरामपुर को 5 लीटर कच्ची शराब, मारकुण्डी थाना के एसआई अमित कुमार चैहान ने टीम के साथ कुसमुही रेलवे पुलिया के पास से शिवकुमार पुत्र रामसजीवन निवासी बरगहा को 5 लीटर कच्ची शराब, पहाडी थाना के एसआई राजकपूर यादव ने टीम के साथ नांदी तिराहा से अरुण कुमार पुत्र रामप्रताप, कैलाश पुत्र महाबीर को 10-10 लीटर कच्ची शराब, मऊ थाना के एसआई केशरी प्रसाद यादव ने टीम के साथ शिव मन्दिर के पास से राकेश केवट पुत्र नन्हका निवासी टिकराटोला मऊ को 5 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages