एम्बुलेंस संचालकों ने काली पट्टी बांध जताया विरोध - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, January 2, 2020

एम्बुलेंस संचालकों ने काली पट्टी बांध जताया विरोध

निदान न होने पर आठ से कार्य बहिष्कार की दीे चेतावनी

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। जीवन दायिनी स्वास्थ्य सेवा संस्थान के तत्वावधान में एम्बुलेंस संचालकों ने काली पट्टी बांध कर विरोध जताया। चेताया कि मांगें पूरी न हुई तो आठ जनवरी से उग्र आंदोलन को बाध्य होंगें।

गुरुवार को जीवन दायिनी स्वास्थ्य सेवा संस्थान चित्रकूट के बैनर तले एम्बुलेंस संचालकों ने मानदेय न मिलने को लेकर काली पट्टी बांध विरोध जताया है। कहा कि बीते पांच माह से वेतन नहीं दिया गया। जिससे परिवार के भरण-पोषण में दिक्कते होती हैं। गांव-गांव जाकर लोगों को सुविधाएं मुहैया कराने के बावजूद समय पर भुगतान नहीं हो रहा और न ही बढ़ोत्तरी का मानदेय मिला। चेताया कि जल्द निदान न हुआ तो आगामी आठ जनवरी से कार्य बहिष्कार कर उग्र आंदोलन को मजबूर होंगें। इस मौके पर राजेन्द्र कुमार, प्रदीप विश्वकर्मा, आशीष, कंचन, मनोज, योगेन्द्र, सुजीत आदि एम्बुलेंस चालक, संचालक मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages