फाइव स्टार श्रेंणी में आए सरैया, गढ़चपा के विद्यालय - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, January 2, 2020

फाइव स्टार श्रेंणी में आए सरैया, गढ़चपा के विद्यालय

आपरेशन कायाकल्प प्रशिक्षण संपन्न

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन कल्याण केन्द्र आश्रम में संपन्न हुआ। जिसमे स्कूल के प्रधानाध्यापकों, ग्राम सचिवों एवं प्रधानों को शिक्षा व्यवस्था के प्रति जागरूक कर प्रशिक्षण दिया गया।

गुरुवार को आपरेशन कायाकल्प के तहत हुए कार्यशाला में यूनीसेफ के प्रशिक्षक विकास सिंह एवं एडीओ पंचायत के प्रशिक्षक कुलदीप ने विद्यालयों की सुरक्षा, सफाई, शौंचालय, पानी, पठन-पाठन आदि कैसे व्यवस्थित होने चाहिए आदि को प्रोजेक्टर के माध्यम से बताया। इस मौके पर मानिकपुर ब्लाक के सरैंया पूर्व माध्यमिक विद्यालय एवं गढ़चपा पूर्व माध्यमिक विद्यालय को फाइव स्टार की श्रेणी दी गई। सरैया प्रधान गीता देवी, गढ़चपा प्रधान राजाबेटी सम्मानित हुए। प्रशिक्षण का आयोजन एडीओ पंचायत भूपेंद्र द्विवेदी, खण्ड विकास अधिकारी दिनेश कुमार अग्रवाल, खण्ड शिक्षाधिकारी प्रमोद कुमार गुप्ता के संयोजकत्व में हुआ। इस मौके पर रमेश चन्द्र तिवारी, सुशील सिंह यादव, हनुवा प्रधान मीनाक्षी मिश्रा, कोबरा प्रधान गायत्री पयासी आदि मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages