छात्रों के हितों के लिये संघर्ष करती है परिषद
फतेहपुर, शमशाद खान । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 59 वें प्रांतीय सममेलन में जनपद के तरुण बाजपई को प्रांतीय मंत्री बनाये जाने पर विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए नवनियुक्त प्रांतीय मंत्री के प्रथम आगमन पर जिला आयोजक यशस्वी दीक्षित के नेतृत्व में कार्यकताओ ने नऊबाग बाईपास पर फूल-मालाओं से लादकर जमकर स्वागत किया। तत्पश्चात डाक बंगला तक वाहनों का जुलूस निकाला गया। जगह जगह नवनियुक्त प्रान्त मंत्री का स्वागत किया गया। स्वागत जुलूस पीडब्लूडी डाक बंगले में आकर समाप्त हुआ। जहां मीडिया से रूबरू होते हुए नव नियुक्त प्रान्त मंत्री तरुण बाजपई ने बताया कि अखिल भारतीय
| नवनियुक्त प्रान्त मंत्री का स्वागत करते कार्यकर्ता। |
विद्यार्थी परिषद का 59 वां प्रांतीय सम्मेलन झांसी जनपद में 25 से 28 दिसम्बर को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विश्वविद्यालय कार्य प्रमुख हरिबोरिकर द्वारा सम्पन्न कराया गया। जिसमें प्रांत अध्यक्ष यतीन्द्र सिंह व प्रान्त मंत्री पद की उन्हें जिम्मेदारी दी गयी। उन्होंने कहा कि जिस आशा विश्वास के साथ संगठन ने उन्हें जिम्मेदारी दी है वह उस पर खरा उतरने का काम करेंगे। साथ ही कहा कि विद्यार्थी परिषद द्वारा सदस्यता अभियान चलाकर लोगों को जोड़ने के साथ ही महाविद्यालय में छात्रों के शोषण रोके जाने व छात्र संगठन के चुनाव को लेकर सीएम व राज्ययपाल से मिलेंगे। उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की फीस वृद्धि एवं निजी स्कूलों की मनमानी के विरुद्ध आवाज उठाने की बात कही। साथ ही बताया कि सरकार द्वारा लागू किये गए सीएए, एनआरसी व सीएबी कानून को लेकर जनता के बीच जाकर उन्हें जागरूक करने का काम करेंगे। इस मौके पर बलराम द्विवेदी, शिवम गुप्ता, अंकित जायसवाल, अमन विश्वकर्मा, सुमित, योगेंद्र पाल, शुभम त्रिपाठी, देव नारायण मिश्रा, जीशान नकवी, आयुष चैरसिया, मयंक पाण्डेय, हेमंत यादव, विवेक मिश्रा, शुभम वर्मा, प्रदीप वर्मा, सत्यम बाजपई आदि मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment