गुरूवार को खिली धूप का सभी ने उठाया लुत्फ - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, January 2, 2020

गुरूवार को खिली धूप का सभी ने उठाया लुत्फ

पार्कों में मौज-मस्ती करते दिखे बच्चे व अभिभावक 

फतेहपुर, शमशाद खान । नये साल 2020 की शुरूआत के साथ ही मौसम में एकाएक परिवर्तन भी देखने को मिल रहा है। पिछले साल दिसम्बर माह से ही कड़ाके की ठण्ड ने लोगों को अपनी चपेट में ले रखा था। लेकिन दो दिनों से मौसम में काफी हद तक परिवर्तन हो गया है। गुरूवार को सुबह से ही धूप खिली रही। जिसका सभी ने अपने-अपने अंदाज से लुत्फ उठाया। कोई बच्चा अपने परिजनों के साथ पार्कों में दिखा तो कोई घर की छत पर पतंगबाजी का मजा लेता रहा तो किसी ने मैदान पर क्रिकेट खेलकर मौसम का आनन्द उठाया। 
हिकमतउल्ला पार्क में झूले का आनन्द उठाते बच्चे।
बताते चलें कि पिछले दिसम्बर माह के शुरूआती दौर से ही भीषण ठण्ड शुरू हो गयी थी। जिससे लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो गयी थी। गर्म कपड़ों से अपने शरीर को ढक कर ही लोग बाहर निकल रहे थे। जगह-जगह जिला व नगर पालिका प्रशासन द्वारा अलाव की व्यवस्था भी करायी गयी थी। बीच-बीच में कोहरे की चादर भी लोगों को घरों में कैद कर रही थी। लेकिन नये साल का आगाज होते ही मौसम में एकाएक परिवर्तन आ गया और बुधवार को खिली धूप का लोगों ने जमकर लुत्फ लिया था। लोगों का अनुमान था कि नये साल से सर्दी अपना सितम और तेज करेगी। लेनिक ऐसा नहीं हुआ। गुरूवार को सुबह से ही मौसम साफ रहा और सूर्य देवता ने अपनी पूरी आंखे खोल दी। जिससे लोगो को बेहद आनन्द की अनुभूति हुयी। हालाकि दिन भर सर्द हवाएं भी चलती रही। लेकिन धूप के आगे हवाओं की परवाह न करते हुए बच्चे अपने-अपने परिजनों के साथ पार्कों में मौज मस्ती करने के लिए पहुंच गये। शहर के बिन्दकी बस स्टाप रोड स्थित हिकमतउल्ला पार्क, डीएम आवास के समीप स्थित गांधी पार्क, कलेक्ट्रेट स्थित बुद्धा पार्क में बच्चों ने जमकर लुत्फ उठाया। यहां लगे झूलों का भी आनन्द लिया। कुछ बच्चे पार्क में ही क्रिकेट खेलते भी दिखाई दिये। इसके अलावा शहर के अन्य मैदानों पर भी लोग क्रिकेट का मजा लेते हुए दिखे। इसके साथ-साथ कुछ बच्चों ने अपने-अपने घरों की छतों से पतंगबाजी का आनन्द लिया। गुरूवार का दिन ठण्ड के लिहाज से बेहतर गुजरा। मौसम विभाग के अनुसार दो दिनों में बारिश होने के भी आसार है। यदि बारिश हो गयी तो एक बार फिर ठण्ड लौटकर आयेगी। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages