दीवारी कला का शानदार प्रदर्शन, पुरस्कृत हुईं टीमें - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, January 2, 2020

दीवारी कला का शानदार प्रदर्शन, पुरस्कृत हुईं टीमें

हटेटी पुरवा के मजरा कहला में किया गया आयोजन 

बांदा, कृपाशंकर दुबे । ग्राम पंचायत हटेटी पुरवा के मजरा कहला में इस वर्ष भी पहली जनवरी को प्राचीन हनुमान मंदिर कलोथर बाबा में लोककला दीवारी का आयोजन किया गया। इसमें दीवारी टीम के कलाकारों ने दीवारी का प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर मेले का आयोजन भी किया गया था, जिसका दर्शकों ने आनंद उठाया। 
दीवारी कला का प्रदर्शन करते टीम के सदस्य
हटेटी पुरवा मजरा कहला के प्राचीन हनुमान मंदिर में आयोजित बुंदेलखंडी दीवारी कला का आयोजन किया गया। इसमें गोड़ीबाबा, कहला व बगहा डेरा, हटेटी पुरवा, गंछा और निम्नीपार की टीमों ने लोकनृत्य कला का शानदार प्रदर्शन किया। सभी टीमों का प्रदर्शन काबिले तारीफ रहा। वहीं पर क्षेत्रीय लोगों ने मेले में पहुंचकर नए वर्ष का आनंद उठाया। हनुमान प्रतिमा का दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया। मुख्य अतिथि के तौर पर विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ और अनुरुद्ध दद्दा, पंकज रैकवार, सुनील शुक्ला, ज्योति त्रिपाठी, धर्मेन्द्र सिंह, बुंदेलखंड दीवारी कलाकार रमेश पाल आदि मौजूद रहे। इनके अलावा रामू निषाद, गोपाल, रामबहोरी ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। संत महाराज के द्वारा सभी को आशीर्वाद दिया गया। पुरस्कार के तौर पर दीवारी कलाकारों को 501 रुपए और शील्ड प्रदान की गई। आयोजक श्रीराम निषाद द्वारा सभी कलाकारों और मेला में आई आम जनता का अभिनंदन किया गया। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages