पिता पुत्री को लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से पीटा - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, January 2, 2020

पिता पुत्री को लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से पीटा

काशीराम कालोनी हरदौली में बुधवार की शाम को हुई घटना
हैंडपंप में पानी भरते समय छेड़खानी करने का लगाया आरोप 

बांदा, कृपाशंकर दुबे । बुधवार शाम कांशीराम कालोनी हरदौली में पानी भरने गई एक युवती के साथ युवक ने छेड़खानी करने का प्रयास किया। छोटे भाई के शोर मचाने पर मौके पर पहुंचे पिता ने आरोपी युवक को रोका तो आधा दर्जन लोगों ने पिता और पुत्री को लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से वार कर घायल कर दिया। मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई है। पुलिस ने घायलों का मेडिकल परीक्षण जिला अस्पताल में कराया है। 
काशीराम कालोनी हरदौली में रहने वाली रानी (14) पुत्री किशोरी लाल बुधवार शाम को कालोनी में लगे हैंडपंप
जिला अस्पताल में उपचार कराने आई घायल किशोरी
में पानी भरने गई थी। वहां पर मौजूद एक युवक ने रानी से अभद्रता की। रानी के साथ मौजूद रहे उसके छोटे भाई छोटू ने शोर मचाया तो पिता किशोरीलाल (60) पुत्र मोतीलाल मौके पर पहुंच गया और आरोपी युवक को कड़ी फटकार लगाई। इसी से नाराज होकर आरोपी युवक समेत आधा दर्जन लोगों ने पिता और पुत्री को हैंडपंप पर घेर लिया और लाठी-डंडों तथा कुल्हाड़ी से वार करके गंभीर रूप से घायल कर दिया। खबर पाकर मौके पर पहुंची यूपी 112 पुलिस ने घायलों को कोतवाली पहुंचाया। वहां पर तहरीर लेने के बाद घायलों को जिला अस्पताल मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। घायलों ने आरोप लगाया कि आरोपी युवक छेड़खानी कर रहा था। इसी का विरोध करने पर मारपीट की गई।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages